ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 28 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को देख 56 इंच का हो गया था सीना, एक-एक सीन ने पाकिस्तानियों की उड़ाई नींद, रही ब्लॉकबस्टर

28 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को देख 56 इंच का हो गया था सीना, एक-एक सीन ने पाकिस्तानियों की उड़ाई नींद, रही ब्लॉकबस्टर

Film Border Unknown Facts: फिल्म बॉर्डर का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसमें एक बार फिर भारत पाकिस्तान के युद्ध की वो कहानी दिखाई जाएगी, जिसे देख हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. ये फिल्म रिलीज होने से पहले आपको बॉर्डर के अनदेखे फैक्ट्स बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: December 16 2025, 03:49 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
कैसे तैयार हुई फिल्म बॉर्डर, प्रधानमंत्री तक पहुंची थी बात
1/8

कैसे तैयार हुई फिल्म बॉर्डर, प्रधानमंत्री तक पहुंची थी बात

Film Border Unknown Facts: साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आने वाला है. इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने आते ही दर्शकों को जज्बे से भर दिया. 28 साल पहले सिनेमाघरों में आई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट को दिखाया गया. साथ में भारत पाकिस्तान के युद्ध की सच्ची कहानी ने लोगों को कुर्सी से उठने नहीं दिया. इस फिल्म के हर सीन ने लोगों की आंखें बड़ी कर देना का काम किया था लेकिन इस फिल्म को बनाने में क्या क्या जेपी दत्ता को करना पड़ा? आइए आपको बताते हैं.

राजस्थान में शूट हुई थी फिल्म बॉर्डर
2/8

राजस्थान में शूट हुई थी फिल्म बॉर्डर

फिल्म बॉर्डर से अधिकतर सीन में भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर की स्थिति को दिखाया गया था. फिल्म के सीन्स में दूर दूर तक सिर्फ रेगिस्तान ही नजर आया है और इसके लिए मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन राजस्थान के बीकानेर को चुना. फिल्म के अधिकतर सीन इसी लोकेशन पर शूट हुए थे.

भारत-पाकिस्तान के इस युद्ध पर आधारित है बॉर्डर
3/8

भारत-पाकिस्तान के इस युद्ध पर आधारित है बॉर्डर

10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉर्डर का जेपी दत्ता ने सिर्फ निर्देशन ही नहीं किया था. उन्होंने फिल्म की स्टोरी, स्क्रीनप्ले और प्रोडक्शन तक सब कुछ देखा था. इस फिल्म में 1971 में भारत पाकिस्तान के उस युद्ध को दिखाया गया था जो राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर हुआ था. इसे लोंगेवाल युद्ध का नाम दिया गया. इस फिल्म ने कुल 39.05 करोड़ की कमाई की थी, जो उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

Advertisement
फिल्म के लिए कैसे राजी हुए सुनील शेट्टी
4/8

फिल्म के लिए कैसे राजी हुए सुनील शेट्टी

इस फिल्म सुनील शेट्टी ने अहम रोल निभाया था, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक्टर ने पहले इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. सुनील शेट्टी ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी सास के कहने पर फिल्म करने के लिए राजी हुए थे. अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जेपी दत्ता के सख्त बर्ताव की वजह से फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन जेपी दत्ता ने सुनील शेट्टी को मना लिया था.

गाना सुन कैसे रो पड़े थे जवान
5/8

गाना सुन कैसे रो पड़े थे जवान

सुनील शेट्टी ने सेट पर हुई एक घटना का जिक्र भी किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह पहली बार सेट पर गए और जेपी दत्ता ने उन्हें पूरी रेजीमेंट से मिलवाया तब उन्होंने संदेसे आते है गाना भी सुनाया. एक्टर ने कहा कि गाना खत्म होने के बाद देखा गया कि वहां पर कोई जवान नहीं था. सभी लोग अपनी अपनी जगह पर जाकर परिवार को याद करके रो रहे थे.

फिल्म में इस्तेमाल हुए थे असली गोला-बारूद
6/8

फिल्म में इस्तेमाल हुए थे असली गोला-बारूद

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म बॉर्डर में भारतीय सेना और वायुसेना के असल हथियारों और विमानों का इस्तेमाल किया गया था. मेकर्स ने फिल्म के सीन्स में टैंक, जीप, गोला-बारूद सेना की इजाजत के साथ इस्तेमाल किया था. इसके लिए जेपी दत्ता को तत्तकालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से अनुमति लेनी पड़ गई थी.

Advertisement
7 सेकंड में बना था बॉर्डर का ये गाना
7/8

7 सेकंड में बना था बॉर्डर का ये गाना

इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का हिट शॉन्ग संदेशे आते हैं महज 7 मिनट के अंदर ही बनाया गया था. हुआ ऐसा कि एक बार जेपी दत्ता और जावेद अख्तर मिलकर अनु मलिक के घर गए. इस मौके पर जावेद अख्तर अनु मलिक से बोलते गए और वह गाना लिखते गए. ये गाना एक कहानी की तरह सामने आया, जो अनु मलिक समझ गए और उन्होंने भी बैठे बैठे धुन तैयार कर दी.

फिल्म ने जीते थे इतने सारे अवॉर्ड
8/8

फिल्म ने जीते थे इतने सारे अवॉर्ड

बता दें कि बॉर्डर उस समय की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी थी. बॉर्डर फिल्म को तीन नेशनल अवार्ड, चार फिल्म फेयर अवार्ड मिले थे. यह 1997 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. अब फैंस को बॉर्डर 2 से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं.

Tags Bollywood Gossip Bollywood news Border 2 Entertainment News Sunny Deol
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

'ऐसी न्यूज मत फैलाओ', अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बताया दुबई का हाल, यूएई सरकार को किया सैल्यूट

विजय देवरकोंडा-रश्मिका की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल, 44 स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का किया ऐलान

गोविंदा का करियर किसने किया बर्बाद? सालों बाद इस मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.