ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Box Office Collection: 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' का तूफानी आगाज, जानिए बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Box Office Collection: 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' का तूफानी आगाज, जानिए बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार का दिन पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर रहा. सिनेमाघरों में नई रिलीज के साथ पुरानी फिल्मों का भी मुकाबला जारी रहा. इस लिस्ट में 'मिराय' , 'डेमन स्लेयर' , 'एक चतुर नार' और 'जुगनुमा' जैसी फिल्में शामिल रहीं. आइए इन फिल्मों का कलेक्शन जानते हैं, कैसा रहा?

By: Masummba Chaurasia  |  Published: September 13 2025, 11:05 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का चला तूफान, कौन गई ठंडे बस्ते में
1/8

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का चला तूफान, कौन गई ठंडे बस्ते में

Box Office Collection: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा रहा. थिएटर्स में नई रिलीज के साथ पुरानी फिल्मों का भी मुकाबला जारी रहा. इस लिस्ट में 'मिराय' , 'डेमन स्लेयर' , 'एक चतुर नार' और 'जुगनुमा' जैसी फिल्में शामिल थीं. आइए जानते हैं, किस फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया और कौन सी फिल्में पिछड़ गईं.

'मिराय', तेजा सज्जा की दमदार वापसी
2/8

'मिराय', तेजा सज्जा की दमदार वापसी

तेजा सज्जा स्टारर साउथ फिल्म 'मिराय' ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह फिल्म लगभग 50–60 करोड़ में बनी है, जो पहले दिन ही दिन प्रॉफिटेबल ट्रैक पर आ गई है.

'डेमन स्लेयर' , एनिमे फिल्म ने मचाया तहलका
3/8

'डेमन स्लेयर' , एनिमे फिल्म ने मचाया तहलका

जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी छा गया है. एनिमे फिल्म होने के बावजूद इसने पहले दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया और भारतीय फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया.

Advertisement
'एक चतुर नार' और 'जुगनुमा' , कमजोर शुरुआत
4/8

'एक चतुर नार' और 'जुगनुमा' , कमजोर शुरुआत

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म 'एक चतुर नार' की पहले दिन की शुरुआत काफी ठंडी नजर आई, जिसने केवल 50 लाख रुपये ही बटोरे, हीं मनोज बाजपेयी की आर्ट फिल्म 'जुगनुमा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप शुरुआत के साथ केवल 5 लाख रुपये कमा पाई.

पुरानी फिल्मों का हाल, 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स'
5/8

पुरानी फिल्मों का हाल, 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स'

टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बागी 4' ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए. जिसके साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, वहीं मूवी का कुल कलेक्शन अब तक 45.75 करोड़ रुपये हो चुका है. जबकि 'द बंगाल फाइल्स' ने अपनी रिलीज के आठवें दिन केवल 55 लाख रुपये कमाए. जिसने अब तक का कुल कलेक्शन 11.8 करोड़ रुपये का किया है.

बाकी फिल्मों की रिपोर्ट
6/8

बाकी फिल्मों की रिपोर्ट

साउथ की ब्लॉकबस्टर 'लोका चैप्टर 1' ने 16वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए और जिसका अब तक का कलेक्शन 105.55 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ इस फिल्म ने 100 करोड़ी क्लब में भी एंट्री ले ली है.

Advertisement
हॉरर फिल्म 'द कंज्यूरिंग' का दिखा कुछ ऐसा हाल
7/8

हॉरर फिल्म 'द कंज्यूरिंग' का दिखा कुछ ऐसा हाल

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द कंज्यूरिंग' ने आठवें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस मूवी का अब तक का कुल कलेक्शन 69 करोड़ रुपये हो गया है. यह फिल्म इस सीरीज की सबसे हॉरर मूवी में गिनी जा रही है.

'लव इन वियतनाम' की कुछ ऐसी रही कमाई
8/8

'लव इन वियतनाम' की कुछ ऐसी रही कमाई

अवनीत कौर और शांतनु माहेश्वरी स्टारर हिंदी फिल्म 'लव इन वियतनाम' ने पहले दिन केवल 7 लाख रुपये कमाए, इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर हाल ही में फिल्म के एक्ट और एक्ट्रेस कई शहरों में प्रमोशन करते नजर आए थे. कुल मिलाकर, शुक्रवार को 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ ओपनिंग की जबकि कई फिल्में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं.

Tags Baaghi 4 demon slayer Entertainment News Mirai The Bengal Files
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Anupama Spoiler: अपने होने वाले दामाद की गर्दन मरोड़ेगी अनुपमा, पैर से फिर निकालेगी चप्पल

Holi: हेमा मालिनी ने 8 महीने की प्रेग्नेंसी में की थी इस होली सॉन्ग की शूटिंग, गाने में धर्मेंद्र ने दिया था साथ

The Kerala Story 2: कर ली है लव जेहाद को जड़ से उखाड़ने की तैयारी... 55 लड़कियों ने सुनाई अपनी खौफनाक दास्तान

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.