ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Mahabharat का सबसे बड़ा रहस्य! इन 2 जगहों पर मौजूद है दानवीर 'कर्ण' का मंदिर, Pankaj Dheer की भी होती है पूजा

Mahabharat का सबसे बड़ा रहस्य! इन 2 जगहों पर मौजूद है दानवीर 'कर्ण' का मंदिर, Pankaj Dheer की भी होती है पूजा

Pankaj Dheer Death: बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' के 'कर्ण' यानी एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. अभिनेता के दुनिया से चले जाने के बाद जहां हर कोई गमगीन है, वहीं पंकज से जुड़े दिलचस्प किस्से भी सामने आ रहे हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 15 2025, 03:48 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
Pankaj Dheer का वो अनसुना किस्सा दो आपको भी कर देगा हैरान
1/8

Pankaj Dheer का वो अनसुना किस्सा दो आपको भी कर देगा हैरान

Mahabharat Ke Karna Pankaj Dheer: बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) में पांडवों के छठे भाई दानवीर 'कर्ण' (Karna) का किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dheer) का 68 साल की उम्र में निधन (Pankaj Dheer Death) हो गया. पंकज की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं फैंस भी गमगीन हो उठे हैं. एक्टर के निधन के बाद उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

'कर्ण' के किरदार को मिला खास प्यार
2/8

'कर्ण' के किरदार को मिला खास प्यार

वैसे तो बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के हर किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण और खास किरदार 'कर्ण' (Pankaj Dheer As Karna) का माना जाता है, जिसे पंकज धीर (Pankaj Dheer News) ने इस कदर निभाया था कि, दर्शकों को एक अलग ही जुड़ाव हो गया था.

किरदार की तैयारी में चुनौतियां
3/8

किरदार की तैयारी में चुनौतियां

'महाभारत' में 'कर्ण' के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज धीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उन्हें इस किरदार को निभाते हुए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया था कि, TV पर 'कर्ण' का रोल निभाने से पहले उनके पास तैयारी के लिए कोई ठोस रिसोर्स नहीं था. इसपर बनी पुरानी फिल्मों में भी कर्ण का जिक्र नहीं था. ऐसे में उन्होंने अपनी संवेदनशीलता और कलाकारी से ही इस कैरेक्टर को जीवंत किया.

Advertisement
दुर्योधन और शकुन‍ि के सामने टिकना मुश्किल था
4/8

दुर्योधन और शकुन‍ि के सामने टिकना मुश्किल था

पंकज ने आगे बताया कि, उनके ज्यादातर सीन दुर्योधन और शकुनि के साथ थे जो ड्रमैटिक करेक्टर थे. ऐसे में उनके बीच अपनी उपस्थिति बनाए रखना उनके लिए काफी मुश्किल था. हालांकि, उनके इस बात की खुशी थी कि वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे.

इन दो मंदिरों में होती है पंकज धीरी की 'पूजा'
5/8

इन दो मंदिरों में होती है पंकज धीरी की 'पूजा'

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, भारत में दो ऐसी जगहें हैं जहां 'दानवीर कर्ण' की पूजा होती है. इस बात का खुलासा खुद पंकज धीर ने किया था. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि, 'करनाल और बस्तर में दो ऐसे कर्ण मंदिर स्थित हैं, जहां मेरी पूजा होती है. मैं उन दो मंदिरों में गया भी था. वहां कर्ण के तौर पर 8 फुट की मूर्ति है, जिस पर लोग पूजा करने आते हैं.'

पंकज धीर ने ठुकराए 'कर्ण' के कई ऑफर
6/8

पंकज धीर ने ठुकराए 'कर्ण' के कई ऑफर

गौरतलब है कि, 'कर्ण' के किरदार से ही अपनी पहचान बनाने वाले पंकज धीर को जब बीरआर चोपड़ा की 'महाभारत' के अलावा दूसरे शोज में 'कर्ण' बनने के कई ऑफर्स मिले तो उन्होंने उसे विनम्रता पूर्वक ठुकरा दिया. उनका कहना था कि यह फैसला पैसे के लिए नहीं था, क्योंकि पैसा तो वह कहीं भी कमा सकते थे.

Advertisement
पकंज धीर ने 'कर्ण' क्यों ठुकराए ऑफर?
7/8

पकंज धीर ने 'कर्ण' क्यों ठुकराए ऑफर?

दरअसल, पंकज धीर के लिए सबसे जरूरी था दर्शकों का वह प्यार और विश्वास जो उन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के 'कर्ण' को दिया था. उनका मानना था कि अगर वह किसी और शो में फिर से यह किरदार निभाते, तो यह दर्शकों की भावनाओं के साथ अन्याय होता.

कर्ण के रोल से जुड़ी थी पंकज धीर की भावनाएं
8/8

कर्ण के रोल से जुड़ी थी पंकज धीर की भावनाएं

एक कलाकार के तौर पर पंकज धीर ने 'कर्ण' के किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि जिया है. यही वजह है कि लाखों लोगों के मन में 'कर्ण' की जो छवि बनी वो पंकज धीर की ही है.

Tags Mahabharat Karna Pankaj Dheer Pankaj Dheer Pankaj Dheer Death news Pankaj Dheer pass away
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

फायरिंग के बाद पहली बार नजर आए रोहित शेट्टी, कड़ी सिक्योरिटी में बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे डायरेक्टर

Bhumi Pednekar और Randeep Hooda का क्या है रिश्ता? एक्ट्रेस ने खोला सबसे बड़ा राज, संबंध जान उड़ जाएंगे होश!

Border 2 VS O Romeo Collection: 'ओ रोमियो' के आगे फीकी पड़ी 'बॉर्डर 2', इतने रुपये में सिमटी फिल्म की कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.