देओल परिवार का दुख बांटने पहुंचे ये सितारे
Bollywood Celebs Arrives At Dharmendra Home To Meet Deol Family: हिंदी सिनेमा के लिए नवंबर महीने की 24 तारीख बेहद दुखद खबर लेकर आई. इसी दिन बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया. वहीं, देओल परिवार के इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा है. इस वक्त इंडस्ट्री से जुड़ा हर सितारा धर्मेंद्र (Dharmendra Death) के घर पहुंचकर परिवार का दुख बांट रही है. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) समेत कई स्टार्स को एक्टर के घर स्पॉट किया गया.