टीवी की हसीनाओं की गांव में जाकर निकली हेकड़ी
जी टीवी पर नया रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' शुरू हुआ है, जिसमें टीवी की 11 हसीनाओं को पूरे 60 दिन तक भोपाल के एक छोटे से गांव में बिना वाई-फाई और ग्लैमर के सादा जीवन जीना पड़ रहा है. बता दें कि इस शो को रणविजय होस्ट कर रहे हैं तो वहीं यह शो मध्यप्रदेश के भोपाल के पास स्थित एक छोटे से गांव बमूलिया में शूट किया जा रहा है. इस शो से जुड़े नए वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें देखने को मिल रहा है कि ग्लैमर इंडस्ट्री की इन सभी 11 हसीनाओं को मिट्टी के घर में रहना पड़ रहा है और चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है.