ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • तलाक लेते-लेते पलटा इन सितारों ने शादी तोड़ने का फैसला, लिस्ट में जुड़ा धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत का भी नाम

तलाक लेते-लेते पलटा इन सितारों ने शादी तोड़ने का फैसला, लिस्ट में जुड़ा धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत का भी नाम

Celebs who give marriage a second chance and puts divorce decision on hold: धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ही नहीं, चारू असोपा-राजीव सेन समेत फिल्मी दुनिया के इन सितारों ने तलाक का फैसला आखिरी मोड़ पर पलट दिया। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट।

By: Shivani Bansal  |  Updated: October 08 2022, 09:01 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
तलाक लेते-लेते पीछे हटे ये फिल्मी सितारे
1/8
Image credit: Google.com

तलाक लेते-लेते पीछे हटे ये फिल्मी सितारे

तलाक लेने का फैसला जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल शादी को संभालना होता है। मगर प्यार की एक डोर इन मुश्किलों का भी हल निकाल ही लेती है। कई फिल्मी सितारे भी ऐसे हुए हैं जो करीब-करीब तलाक लेने ही वाले थे। बाद में इन सितारों ने अपनी शादी को दूसरा मौका दिया और तलाक लेते-लेते बाल-बाल बचे थे। इस लिस्ट में अब नया नाम कॉलीवुड सुपरस्टार धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का जुड़ा है। ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ही नहीं, इस लिस्ट में हम उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं। जो आखिरी मौके पर तलाक लेने के फैसले से पीछे हटे थे। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट।

चारू असोपा-राजीव सेन (Charu Asoopa-Rajeev Sen)
2/8

चारू असोपा-राजीव सेन (Charu Asoopa-Rajeev Sen)

टीवी सीरियल स्टार चारू असोपा और राजीव सेन की शादी हमेशा ही उतार-चढ़ाव से गुजरी है। शादी के बाद 2 बार ये कपल अलग होने का फैसला कर चुका था। बाद में दोनों सितारों ने फिर से अपनी शादी को दूसरा मौका देने की बात कही है।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत (Dhanush-Aishwarya Rajinikanth)
3/8

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत (Dhanush-Aishwarya Rajinikanth)

कॉलीवुड सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी को खत्म करने का ऐलान किया था। बाद में इन दोनों सितारों के परिजनों ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई और इस स्टार कपल को शादी बचाने की सलाह दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिजनों के समझाने के बाद इन दोनों सितारों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है।

Advertisement
किच्चा सुदीप और प्रिया (Kichcha Sudeepa-Priya)
4/8

किच्चा सुदीप और प्रिया (Kichcha Sudeepa-Priya)

कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप और प्रिया ने लव मैरिज की थी। दोनों की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। शादी के सालों बाद दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। इस स्टार कपल ने तलाक की अर्जी भी कोर्ट में लगा दी थी। हालांकि बाद में दोनों सितारे अपनी बेटी की वजह से सारे गिले-शिकवे भूल फिर साथ आए। आज भी ये कपल एक दूजे संग हंसी खुशी रह रहा है।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आलिया (Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui)
5/8

नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आलिया (Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui)

बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आलिया के बीच भी तलाक होने वाला था। नवाजुद्दिन सिद्दिकी की पत्नी आलिया ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस स्टार कपल के घर की लड़ाई मीडिया में उछलनी शुरू हो चुकी थी। कई महीनों के मीडिया ट्रायल के बाद नवाजुद्दिन सिद्दिकी और आलिया आखिरकार फिर साथ आए और अपनी शादी को दूसरा मौका दिया।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर (Mahesh Babu-Namrata Shirodkar)
6/8

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर (Mahesh Babu-Namrata Shirodkar)

टॉलीवुड प्रिंस महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने भी लव मैरिज की थी। दोनों की शादी के बाद दो बच्चे हुए। हालांकि मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पहले बच्चे गौतम के जन्म के बाद नम्रता शिरोकडर और महेश बाबू के बीच मनमुटाव हो गया था। जिसकी वजह से ये स्टार कपल करीब 1 साल तक अलग रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू से तलाक लेने तक का फैसला कर लिया था। हालांकि बाद में दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया था।

Advertisement
ऋषि कपूर और नीतू (Rishi Kapoor-Neetu Kapoor)
7/8

ऋषि कपूर और नीतू (Rishi Kapoor-Neetu Kapoor)

फिल्म स्टार ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी थी। नीतू कपूर अपने पति की शराब की लत से परेशान थीं। जिसकी वजह से वो एक दफा इस शादी से भी बाहर निकलने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीतू कपूर ने करीब-करीब ऋषि कपूर से अलग होने का मन बना लिया था। हालांकि बाद में दोनों ने फिर सुलह की और आखिरी दम तक दोनों साथ रहे।

गुलजार और राखी (Gulzar-Raakhee Gulzar)
8/8
Image credit: Google.com

गुलजार और राखी (Gulzar-Raakhee Gulzar)

तलाकशुदा राखी से गीतकार गुलजार ने शादी रचाई थी। शादी के बाद इनकी एक बेटी मेघना गुलजार हुई। हालांकि मेघना गुलजार के जन्म के 1 साल बाद ही दोनों सितारों के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। राखी ने कभी अपने पति से तलाक नहीं लिया मगर दोनों हमेशा अलग रहे। राखी और गुलजार अपनी बेटी के लिए पैरेंट्स की ड्यूटी निभाते रहे।

Tags Aaliya Siddiqui Aishwarya Rajinikanth Bollywood Gossips Bollywood news Charu Asopa Dhanush Entertainment News Gulzar Kichcha Sudeepa latest gossips Mahesh Babu Namrata Shirodkar Nawazuddin Siddiqui Neetu kapoor Priya Sudeep Raakhee Gulzar Rajeev Sen Rishi Kapoor
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: नोट छापने की मशीन बनी 'धुरंधर 2', एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की धुंआधार कमाई

'यह मेरा आखिरी वीडियो है...' मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा का पलटवार, बोले- 'मेरी जान को खतरा है'

पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ रहने से किया साफ इनकार, सेटलमेंट के लिए हो गए राजी, जानिए पूरा मामला

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.