आखिर क्यों Kamini Kaushal को अपने ही जीजा से करनी पड़ी थी शादी?
Kamini Kaushal: साल 2025 बॉलीवुड सिनेमा के लिए बहुत ही मनहूस साबित हुआ. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस साल कई दिग्गज और शानदार हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. पंकज धीर (Pankaj Dheer) और असरानी (Asrani) जैसे कलाकारों के निधन के दुख से अभी तक ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि, भारतीय सिनेमा की 'गोल्डन एरा' की सबसे खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) के निधन की खबर सामने आ गई. एक्ट्रेस ने 98 साल की आयु में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते शुक्रवार 14 नवंबर को आखिरी सांस (Kamini Kaushal Death) ली.