न सनी-बॉबी...न ही ईशा-अहाना, आखिर किसे थमा दी Dharmendra ने करोड़ों की पुश्तैनी प्रॉपर्टी? नाम जानकर फैंस भी रह जाएंगे सन्न!
न सनी-बॉबी...न ही ईशा-अहाना, आखिर किसे थमा दी Dharmendra ने करोड़ों की पुश्तैनी प्रॉपर्टी? नाम जानकर फैंस भी रह जाएंगे सन्न!
Dharmendra: 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया. उनकी मौत से जहां उनके फैंस और फिल्म जगत में उदासी छाई हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ उनकी 400 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, कि किस औलाद को कितन प्रॉपर्टी मिलेगी?
By: Sadhna Mishra |
Published: December 02 2025, 07:55 PM IST
Dharmendra Property: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra) आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार और उनकी 400 करोड़ रुपए की संपत्ति अब भी सुर्खियों में है. 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही जहां उनके फैंस और फिल्म जगत उदास है, वहीं इस बीच अब एक्टर की पॉपर्टी को लेकर खबरे जोरों पर हैं.
2/8
चर्चा में आई धर्मेंद्र की पुश्तैनी जमीन
इसी बीच अब यह सवाल काफी उठ रहा है कि उनके किस बच्चे को प्रॉपर्टी (Dharmendra Property) से कितना हिस्सा मिलेगा? हालांकि, इस बात की अभी तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस बीच उनकी पुश्तैनी प्रॉपर्टी सुर्खियों में है, जो धर्मेंद्र पहले ही किसी और को सौंप चुके हैं.
3/8
धर्मेंद्र के बच्चे नहीं पुश्तैनी घर का मालिक निकला कोई और
बता दें कि, धर्मेंद्र ने अपनी करोड़ों की पुश्तैनी प्रॉपर्टी का मामला बहुत पहले ही सुलझा दिया था, जिसका उनके बच्चों के बंटवारे से कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, एक्टर ने अपना पुश्तैनी घर न सनी, न बॉबी और न ही हेमा मालिनी की बेटियां ईशा और अहाना बल्कि किसी और के नाम कर दिया था. ऐसे में अब उनके फैंस यह जानने के बेताब होंगे कि आखिर वो कौन है?
Advertisement
4/8
स्टारडम के बाद भी गांव से नहीं तोड़ा रिश्ता
धर्मेंद्र (Dharmendra Birth Place) का जन्म पंजाब के नसराली गां में हुआ था और उन्होंने अपने शुरुआत तीन साल वहीं बिताए थे. भले ही वह एक्टिंग के लिए मुंबई आ गए, लेकिन अपने उस बचपन के घर से इमोशनल रिश्ता कभी नहीं तोड़ा. उनका यह पैतृक घर सालों से उनके रिश्तेदार ही संभाल रहे थे.
5/8
Dharmendra ने किसे दी पुश्तैनी प्रॉपर्टी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने सालों पहले ही अपनी पुश्तैनी प्रॉपर्टी अपने चाचा के बच्चों को कानूनी तौर पर सौंप दी थी. मुंबई में रहने के कारण उनके लिए बार-बार जाकर घर की देखभाल करना मुश्किल था, इसलिए उन्होंने जिम्मेदारी निभाने की बजाय सा 2015 में पुश्तैनी जमीन का मालिकाना हक उन्हीं को दे दिया था, जो उसकी हिफाजत कर रहे थे.
6/8
कितनी है धर्मेंद्र के पुश्तैनी जमीन की कीमत?
खबरों के मुताबिक, यह पुश्तैनी प्रॉपर्टी और उससे जुड़ी लगभग 2.5 एकड़ जमीन की मौजूदा कीमत 5 करोड़ रुपए के आसपास है. हालांकि, एक्टर ने इसे कभी पैसों के नजरिए से नहीं देखा. उनके लिए यह हमेश सिर्फ उनके बचपन की यादों से जुड़ा एक घर था, जिसकी कीमत अनमोल थी.
Advertisement
7/8
आज भी वहीं रहते हैं Dharmendra के भतीजे
जिस परिवार को धर्मेंद्र ने यह जमीन और घर दिया था, वह आज भी वहीं रहते हैं और उसकी देखभाल करते हैं. उनके भतीजे बूटा सिंह लुधियाना में एक कपड़ा मिल में काम करते हैं. उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि, धर्मेंद्र ने हमेशा इस घर को भावनाओं से जोड़ा न कि उसकी बाजार कीमत से.
8/8
एक्टर ने माथे पर लगाई थी आंगन की मिट्टी
आपको बता दें कि, साल 2013 में जब धर्मेंद्र कई सालों बाद शूटिंग के दौरान अपने गांव लौटे, तो एक बेहद इमोशनल पल बन गया. कार से उतरते ही वह झुके और सीधे अपने घर के आंगन की मिट्टी को अपने माथे से लगाया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy