धुरंधर 2 के रिलीज से पहले क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म धुरंधर ने साबित कर दिया कि रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस के राजा हैं. इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है.फिल्म के एकेशन से लेकर गानों तक... हर चीज को लोगों ने खूब पसंद किया है. धुरंधर के गानों का तो ये हाल है कि लोग पागल ही हो गए हैं. पाकिस्तान में भी धुरंधर का बवाल देखने को मिल रहा है. फिल्म के गाने शरारत ने तो आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा के फेम को रातों रात आसमान पर पहुंचा दिया. क्रिस्टल डिसूजा के सितारे इस गाने ने चमका दिए हैं. अब धुरंधर 2 के बारे में बातें हो रही हैं. इसी बीच क्रिस्टल डिसूजा ने खुलासा किया है कि उनकी रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर मुलाकात कैसी थी.