Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
साल 2026 में Dhurandhar 2 ही नहीं... इन 7 फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाका, नोट कर लें रिलीज डेट
Upcoming Film Sequel: बॉलीवुड में आने वाला साल काफी खास है. साल 2026 में ढेर सारी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें 7 फिल्मों के सीक्वल है. आइए आपको इन फिल्मों के नाम बताते हैं.
3 इडियट्स 2 हुई कंफर्म
राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स साल 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई के कई नए रिकॉर्ड सेट किए थे और अब लगभग 15 साल बाद मेकर्स फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. दावा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही फिल्म पर काम आगे बढ़ाया जाएगा.
कॉकटेल 2 की कब आएगी रिलीज डेट
कॉकटेल 2 भी आने के लिए तैयार है. फिल्म के पहले पार्ट में सेफ अली खान नजर आए थे लेकिन इस बार शाहिद कपूर धमाका करेंगे. शाहिद के साथ फिल्म में कृति सैनॉन और रश्मिका मंदाना है. फिल्म की रिलीज डेट से अब तक पर्दा नहीं उठा है.
धमाल 4 की अचानक बदली रिलीज डेट
धमाल 4 काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है. दावा है कि फिल्म 2026 के मई महीने में रिलीज होगी.
कब आएगी धुरंधर 2
इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का नाम भी शामिल है, जो इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा, जो कुछ समय पहले ही बताया गया है. दावा है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगा.
कब आएगी जाट 2?
सनी देओल की जाट बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हुई नजर आई और मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल को काफी समय से काम कर रहे हैं और अब फैंस इस फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि मेकर्स की तरफ से इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.
कब रिलीज होगी मर्दानी 3?
रानी मुखर्जी की हिट फ्रेंचाइजी मर्दानी के तीसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है. इस फिल्म के दोनों पार्ट हिट रहे, जिसमें रानी मुखर्जी का शानदार अंदाज देखने के लिए मिला. अब मेकर्स तीसरे पार्ट को रिलीज करने के लिए तैयार है. मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है.
बॉर्डर 2 की रिलीज डेट का हुआ खुलासा
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है. सनी देओल के साथ फिल्म में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी. इस फिल्म को 26 जनवरी 2026 के दिन थिएटर में रिलीज किया जाएगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates