कौन है ये एक्ट्रेस? जिस पर आया Dhurandhar के 'उजैर बलोच' का दिल!
कौन है ये एक्ट्रेस? जिस पर आया Dhurandhar के 'उजैर बलोच' का दिल!
Danish Pandor Rumoured Girlfriend: फिल्म 'धुरंधर' में एक्टर दानिश पंडोर उजैर बलोच का रोल किया है. इसी बीच उनके जन्मदिन पर एक एक्ट्रेस के साथ उनकी डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं.
फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों चर्चा में है और इसमें काम करने वाले एक्टर दानिश पंडोर भी सुर्खियों में है. फिल्म 'धुरंधर' उजैर बलोच का रोल करने वाले एक्टर दानिश पंडोर 22 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस बधाइयां दे रहे है. दानिश पंडोर के जन्मदिन पर स्पेशल विशेज देने वाली एक्ट्रेस अहाना कुमरा चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने बर्थडे बॉय के लिए काफी प्यारा नोट लिखा है. इसके बाद दानिश पंडोर और अहाना कुमरा के डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं.
2/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा ने शेयर की तस्वीरें
आहना कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दानिश पंडोर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ आहना कुमार ने काफी प्यारा कैप्शन लिखा है.
3/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा ने दानिश पंडोर को दी जन्मदिन दी बधाई
अहाना कुमरा ने लिखा है, 'मेरे प्यारे बच्चे को जन्मदिन की बधाई. मैं उम्मीद करती हूं तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों. जिंदगी हमशा आपके लिए अच्छी रहे.'
Advertisement
4/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा ने दानिश पंडोर पर लुटाया प्यार
अहाना कुमरा ने आगे लिखा है, 'जिंदगी आपके लिए ढेर सारा प्यार, सफलता और खुशियां लाए, जिसके लिए आप हकदर हैं. हमेशा आपके लिए लिए शुभकामाएं, आपका साल शानदार हो डैनी बॉय.'
5/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा और दानिश पंडोर के डेटिंग की अटकलें
अहाना कुमरा और दानिश पंडोर की प्यारी तस्वीरें और प्यारा कैप्शन देखकर उनकी बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों स्टार्स की डेटिंग की कयासबाजी हो रही है.
6/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा ने साल 2009 में किया एक्टिंग डेब्यू
अहाना कुमरा का जन्म साल 1985 में लखनऊ में हुआ था. उन्होंने साल 2009 में अपने करियर की शुरुआत की की थी. अहाना कुमरा के करियर के बारे में बात करें तो वह टीवी और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं.
Advertisement
7/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा इन फिल्मों का रहीं हिस्सा
अहाना कुमरा का करियर 16 साल हो चुका है. उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'खुदा हाफिज', 'इंडिया लॉकडाउन', 'सलाम वेंकी' जैसी मूवीज शामिल हैं.
8/8
Image credit: instagram/aahanaskumra
अहाना कुमरा ने इन वेब सीरीज में किया काम
अहाना कुमरा ने 'इनसाइड एज', 'रंगबाज', 'मर्जी', 'बॉम्बर्स' , 'बेताल' जैसी वेब सीरीज में काम किया है. अहाना कुमरा ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है. वह हाल ही में 'राइज एंड फॉल 1' की कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy