सारा अर्जुन की ग्लैमरस फोटोज खींच रही ध्यान
फिल्म 'धुरंधर' में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के अपोजिट डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने इस फिल्म में जबरदस्त अदाकारी से लोगों को इम्प्रेस किया है. सारा अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है जो फैंस को दीवाना बना रही है. उन्होंने एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देकर फैंस का दिल धड़का दिया है. सारा अर्जुन की नई तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है और उनके तमाम चाहने वाले फैंस रिएक्शन भी दे रहे हैं.