धुरंधर फिल्म का क्रेज
नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर 'इक्कीस' जैसी नई फिल्मों ने दस्तक दे दी है. लेकिन सिनेमाई गलियारों में आज भी सिर्फ एक ही फिल्म का डंका बज रहा है, और वो है रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar). दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने जनवरी के पहले दिन भी वो 'भौकाल' मचाया है कि अच्छे-अच्छे दिग्गजों के पसीने छूट गए हैं.