फिल्म 'धुरंधर' लोगों को आ रही पसंद
सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस फिल्म के सभी किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ हो रही है. इसके साथ ही फिल्म के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसको किस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है और लोगों को इम्प्रेस किया है. वहीं, इस फिल्म रहमान डकैत की पत्नी के रोल में एक्ट्रेस सौम्या टंडन नजर आई हैं. फिल्म 'धुरंधर' में इंटेंस रोल से ध्यान खींचने वाली सौम्या टंडन की रियल लाइफ में ग्लैमरस फोटोज देखकर निगाहें टिक जाएंगी.