यहां धुरंधर की स्टार कास्ट, किसने निभाया कौन सा किरदार?
Dhurandhar Star Cast And Story: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडेट फिल्म धुरंधर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त और आर माधवन जैसे शानदार कलाकार कलाकार नजर आ रहे हैं और इसी वजह से फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई थी. ये मल्टी स्टारर फिल्म दर्शकों के मन में देशभक्ति और जुनून की आग को बढ़ाने का काम कर रही है और इसी वजह से फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई. ट्विटर पर फिल्म को अच्छा खासा रिव्यू मिल रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के नए झंडे गाड़ देगी. आइए आपको फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में बताते हैं.