रानी चटर्जी ने कर ली गुपचुप शादी? जानें सच
Rani Chatterjee Secretly Married: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना रानी चटर्जी फैंस की चहीती एक्ट्रेस हैं. वह कुछ न कुछ करके फैंस को खुद से जोड़े रखती हैं. रानी की हर एक अदा पर फैंस फिदा हैं और इसी वजह से फैंस एक्ट्रेस की पल पल की खबर जानने की कोशिश करते हैं. रानी 36 साल की हैं लेकिन वह आज तक सिंगल हैं. एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर संग जुड़ा लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अब रानी की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर लोगों के होश उड़ा रही हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या रानी ने रातों रात शादी कर ली? उनके दूल्हे राजा कौन है?