दिलीप जोशी का करियर
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन इतिहास का वो आइकॉनिक शो है, जो पिछले कई सालों से हर घर का पसंदीदा बना हुआ है. इस शो के किरदारों को लोग अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. शो के लीड एक्टर दिलीप जोशी की लोकप्रियता का आलम यह है कि दुनिया उन्हें उनके असली नाम से कम और 'जेठालाल' के नाम से ज्यादा जानती है. असल जिंदगी में दिलीप जोशी किंग साइज लाइफ जीते हैं.