• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Bollywood News
  • Photos
  • सेट पर कैसा होता था Divya Bharti और ममता कुलकर्णी का बर्ताव? 90s की बैकग्राउंड डांसर ने खोला राज, कहा- 'बहुत अकड़ू...'

सेट पर कैसा होता था Divya Bharti और ममता कुलकर्णी का बर्ताव? 90s की बैकग्राउंड डांसर ने खोला राज, कहा- 'बहुत अकड़ू...'

Divya Bharti और Mamta Kulkarni 90s की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं, लेकिन पर्दे पर ये दोनों जितनी भोली और शांत लगती थीं, क्या ये असल जिंदगी में भी ऐसी थीं? 90s की बैकग्राउंड डांसर ने बताया कि, दोनों हसीनाओं का सेट पर कैसा बर्ताव होता था.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 21 2026, 06:43 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/8

सेट पर कैसा होता था Divya Bharti और ममता कुलकर्णी का बर्ताव?

Rubina Khan Reveals Divya Bharti Mamta Kulkarni Behavior On Set: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को पर्दे पर अक्सर शांत, सुशील और सादगी भरे रोल निभाते देखकर कई बार लोगों के मन में ये सवाल जरूर खटकते हैं कि, फिल्मों में इतनी सीधी-साधी नजर आने वाली ये हसीनाएं असल जिंदगी में या फिर सेट पर कैसी होती होंगी? हालांकि, अब इस बारे में बेहद चौंकाने वाली बात पता चली है. 90s की वेटरन बैकग्राउंड डांसर रुबीना खान ने हाल ही में ऐसे-ऐसे राज खोले हैं, जिसके बाद पर्दे पर हर मासूम दिखने वाली हसीना से आपका भरोसा उठा जाएगा.

bollywoodlife.com photo
2/8

रुबीना खान ने खोले पर्दे के पीछे के गहरे राज

दरअसल, रुबीना खान ने हाल ही में 'बॉलीवुड ठिकाना' को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पर्दे के पीछे के कई राज खोले जिसमें हसीनाओं का सेट पर बर्ताव कैसा होता था ये भी शामिल है. रुबीना ने स्टार्स से जुड़े कुछ दिलचस्प तो कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए. खास कर दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती और ममता कुलकर्णी को लेकर...

bollywoodlife.com photo
3/8

'शूटिंग के दौरान हीरोइनें दूरी बनाकर रखती थीं'

इंटरव्यू के दौरान रुबीना ने बताया कि, जहां कुछ बड़े सितारे डांसर्स के साथ बहुत ही प्यार और सम्मान से पेश आते थे, तो वहीं कुछ हीरोइनें ऐसी भी थीं जो शूटिंग के दौरान भी उनसे दूरी बनाकर रखती थीं.

bollywoodlife.com photo
4/8

इन सितारों के साथ काम कर चुकी हैं रुबीना खान

रुबीना ने बताया कि, उन्होंने संजय दत्त, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है और ये वो सितारें हैं, जिन्होंने डांसर्स के सामने कभी अपने रुतबे या बड़े होने का घमंड नहीं दिखाया वो उन लोगों के साथ बिल्कुल दोस्तों की तरह रहते थे.

bollywoodlife.com photo
5/8

रुबीना ने बताया माधुरी दीक्षित से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रुबीना ने माधुरी दीक्षित के साथ जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बात की और बताया कि, 'माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की इतनी बड़ी सुपरस्टार थीं बवाजूद इसके उनके पांव हमेशा जमीन पर रहते थे. वो एक शूटिंग के दौरान कुर्सी छोड़कर खुद बैकग्राउंड डांसरों के साथ फर्श पर बैठ गईं और उनके साथ खूब हंसी-मजाक किया और बातें की. उन्हें देखकर कभी ऐसा हीं लगा की वह कोई इतनी बड़ी सुपरस्टार हैं और हम सिर्फ मामूली डांसर हैं.'

bollywoodlife.com photo
6/8

सेट पर डांसर्स के साथ कैसा बिहेव करती थीं हसीनाएं?

बातचीत में आगे जब उनसे पूछा गया कि, 'कभी किस आर्टिस्ट ने बुरा बिहेव किया?' इस पर रुबीना खान ने दिव्या भारती और ममता कुलकर्णी का नाम लिया. उन्होंने कहा, 'मैं यह तो नहीं कहूंगी कि उनका बर्ताव बहुत खराब था, लेकिन हां शुरुआती दिनों में कुछ हीरोइनों में थोड़ा घमंड जरूर रहता था. ये दोनों थोड़ा अकड़ू टाइप की थीं.'

bollywoodlife.com photo
7/8

सेट पर कैसा था दिव्या भारती और ममता कुलकर्णी का बर्ताव?

उन्होंने दिव्या और ममता के बारे में आगे बताते हुए कहा, 'तो ये लोग ऐसे थे कि अगर आसपास लड़कियां डांसर्स हैं तो कहती थीं अरे गर्ल्स जरा पीछे रहो...जरा ऐसे रहो... धक्का नहीं लगना चाहिए. जैसे सीन होता है गाने में कि हीरोइन को ऐसे पुश करके हीरो की तरफ भेज रहे हैं और उधर से हीरो को धक्का मार रहे हैं, तो वो कहती थीं कि नहीं मास्टर जी थोड़ा दूर रखो, मुझे धक्का लगेगा...ऐसा वैसा.'

bollywoodlife.com photo
8/8

हीरोइनों को चिढ़ाने के लिए डांसर्स करती थीं ये काम

रुबीना ने आगे हंसते हुए कहा कि, 'उस उम्र में डांसर्स भी कम शरारती नहीं होते थे. कई बार तो हम जानबूझकर शॉट्स के दौरान गलतियां कर देते थे, सिर्फ इसलिए ताकि उन हीरोइनों को थोड़ा चिढ़ा सकें और फिर बार-बार री-टेक होते थे.'

Tags:

  • Divya Bharti
  • Entertainment News
  • Madhuri Dixit
  • Mamta Kulkarni
  • Rubina Khan
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की फिल्म है 'जवानी तो इश्क होना है' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. चलिए जानते हैं कि लोग वरुण धवन की फिल्म के बारे में क्या बात कर रहे हैं.

  • Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'

    Bandar Review: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

Lock Upp 2 से कंगना रनौत का पत्ता हुआ साफ! इन दो नए जेलरों की हुई एंट्री, कैदियों की आएगी शामत

Lock Upp 2 से कंगना रनौत का पत्ता हुआ साफ! इन दो नए जेलरों की हुई एंट्री, कैदियों की आएगी शामत

Welcome To The Jungle के लिए अक्षय कुमार ने ली 1.7 करोड रुपये फीस? एक्टर ने कहा- 'मुझे उतना भी नहीं मिला'

Welcome To The Jungle के लिए अक्षय कुमार ने ली 1.7 करोड रुपये फीस? एक्टर ने कहा- 'मुझे उतना भी नहीं मिला'

Alpha के टीजर में Alia Bhatt ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत सुनकर घूम जाएगा सिर; जानें कहां से खरीद सकती हैं आप

Alpha के टीजर में Alia Bhatt ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत सुनकर घूम जाएगा सिर; जानें कहां से खरीद सकती हैं आप

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.