ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Durga Puja 2025: पंडाल में उमड़ा सेलेब्स का हुजूम, Rani Mukherjee से Kajol तक ने 'बंगाली ब्यूटी' से लूटी लाइमलाइट

Durga Puja 2025: पंडाल में उमड़ा सेलेब्स का हुजूम, Rani Mukherjee से Kajol तक ने 'बंगाली ब्यूटी' से लूटी लाइमलाइट

Durga Puja 2025: हर साल की तरह इस बार भी 'नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा' की शुरुआत हो चुकी है. सालों से मुखर्जी परिवार द्वारा निभाई जा रही इस परंपरा में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते हैं. इसमें काजोल से लेकर रानी मुखर्जी तक कई सेलेब्स शामिल होते हैं और जश्न की रौनक बढ़ाते हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: September 27 2025, 10:12 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
दुर्गा पूजा पंडाल में रानी-काजोल ने लूटी महफिल
1/7

दुर्गा पूजा पंडाल में रानी-काजोल ने लूटी महफिल

Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा (Durga Puja) देश के अलग-अलग शहरों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन बात जब मुंबई की दुर्गा पूजा की आती है, तो इसमें सबसे पहले काजोल (Kajol) और मुखर्जी परिवार (Mukherjee Family) का नाम आता है. रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee), काजोल, तनीषा मुखर्जी और उनकी मां तनुजा समेत पूरा परिवार हर साल 'नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा' का भव्य आयोजन करता है.

दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत
2/7

दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित की जाने वाली यह पूजा न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के मिलन और ट्रेडिशनल बंगाली संस्कृति की झलक दिखाने का भी बड़ा अवसर है. आज यानी 27 सितंबर 2025 से इस पूजा की शुरुआत हो चुकी है और पंडाल में सेलेब्स का बड़ा हुजूम देखने को मिला. रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee Durga Puja Look) से लेकर काजोल तक ने अपनी बंगाली ब्यूटी से लाइमलाइट लूट ली. आइए एक नजर सेलेब्स के लुक्स पर डालते हैं.

दुर्गा पूजा पंडाल में लगा सितारों का मेला
3/7

दुर्गा पूजा पंडाल में लगा सितारों का मेला

मुंबई में मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का उत्साह अपने चरम पर है. हर साल की तरह इस बार भी एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी ने पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा की. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी हाजिरी लगाई, जिनकी ट्रेडिशनल लुक्स वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Advertisement
मुखर्जी सिस्टर्स का ट्रेडिशनल अंदाज
4/7

मुखर्जी सिस्टर्स का ट्रेडिशनल अंदाज

पूजा की मुख्य मेजबान काजोल और रानी मुखर्जी इस बार भी अपने ट्रेडिशनल बंगाली लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं. दोनों ने साड़ी पहनकर एक साथ मां दुर्गा की पूजा की रस्में निभाईं और फिर जमकर पोज दिए.

परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते दिखे अयान मुखर्जी
5/7

परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते दिखे अयान मुखर्जी

रानी मुखर्जी और काजोल के कजिन और फिल्ममेकर अयान मुखर्ज भी इस पारिवारिक पूजा का अहम हिस्सा होते हैं. हर बार की तरह इस बार भी अयान को ट्रेडिशनल कुर्ते में पूजा की रस्मों में हिस्सा लेते हुए देखा गया. परिवार की इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनकी तस्वीरे खूब वायरल हो रही हैं.

तनीषा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा
6/7

तनीषा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी हर साल परिवार की इस दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं. इस साल भी उन्होंने एथनिक लुक में अपनी हाजिरी दर्ज कराई. तनीषा की तस्वीरें उनके स्टाइलिश आउटफिट और सिंपल मेकअप के कारण फैंस का ध्यान खींच रही हैं.

Advertisement
टीवी और फिल्मी सितारे भी हुए शामिल
7/7

टीवी और फिल्मी सितारे भी हुए शामिल

मुंबई के मशहूर दुर्गा पूजा में सिर्फ मुखर्जी परिवार ही नहीं बल्कि, टीवी और बॉलीवुड जगत की भी कई हस्तियां शामिल हुईं. जिसमें सुमोना चक्रवर्ती समेत कई बड़े चेहरे नजर आए.

Tags Ajay Devgn Durga Puja 2025 Kajol Rani Mukherjee tanisha mukherjee
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026 के मंच पर गूंजेंगी उन हीरोज की कहानियां, जिन्होंने अंधेरे में जलाया उम्मीद की दीया!

O Romeo: हुसैन उस्तरा नहीं बल्कि इस किताब से इंस्पायर है शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी? सच जानकर लगेगा झटका

फुल एटीट्यूड में मीडिया के सामने पहुंचे Aryan Khan, सुहाना खान ने भी दिखाया अपना स्वैग

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.