कौन है 'एक दीवाने की दीवानियत' का सबसे महंगा एक्टर?
Ek Deewane Ki Deewaniyat Budget And Cast Fees: इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. जहां 'थामा' बडे़ बजट और बड़ी कास्ट वाली फिल्म थी, वहीं कम बजट और बिना बड़े चेहरे वाली 'दीवानियत' भी चौंकाने वाली टक्कर दे रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection) कर रही इस फिल्म के बजट और स्टार कास्ट की फीस का भी खुलासा हो गया है. तो चलिए जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' का सबसे महंगा एक्टर कौन है और फिल्म का बजट क्या है?