• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Ground Zero Box Office Day 2: इन फिल्मों ने बिगाड़ा 'ग्राउंड जीरो' का खेल! दूसरे दिन बस इतने पर सिमटा कलेक्शन

Ground Zero Box Office Day 2: इन फिल्मों ने बिगाड़ा 'ग्राउंड जीरो' का खेल! दूसरे दिन बस इतने पर सिमटा कलेक्शन

Ground Zero Box Office Day 2 Collection: तेजस प्रभा विजय देओस्कर के डायरेक्शन में बनीं इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है. कलेक्शन के मुताबिक फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिसके पीछे इन तो फिल्मों का बड़ा हाथ है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 26 2025, 10:08 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/9

Ground Zero Box Office Collection

Ground Zero Second Day Collection: तेजस प्रभा विजय देओस्कर के डायरेक्शन में बनी इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद यह धमाका करने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ground Zero Box Office Collection) कह रहा है. फिल्म में इमरान हाशमी ने पहली बार एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है ऐसे में उन्हें इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नतीजे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

bollywoodlife.com photo
2/9

Emraan Hashmi Ground Zero

'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) के पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं था ऐसे में मेकर्स को उम्मीद थी कि, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है और कमाई में इजाफा होने की भी उम्मीद थी, लेकिन इसके दूसरे दिन का कलेक्शन देखकर मेकर्स को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी.

bollywoodlife.com photo
3/9

Emraan Hashmi movies

दरअसल, 'ग्राउंड जीरो' ने रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन (Ground Zero Second Day Collection) किया. वीकेंड का फायदा भी फिल्म को नहीं मिल पाया और थिएटर्स में खाली सीटें दिखाई दीं.

bollywoodlife.com photo
4/9

Emraan Hashmi

पहले दिन 'ग्राउंड जीरो' का कलेक्शन (Ground Zero First Day Collection) 1.15 करोड़ रुपये रहा था. यानी दो दिन में फिल्म ने कुल मिलाकर महज 2.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

bollywoodlife.com photo
5/9

Ground Zero collection

फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. मौजूदा हालात को देखते हुए, 'ग्राउंड जीरो' के लिए अपना खर्च निकाल पाना भी बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि हाल ही में रिलीज हुई दो फिल्मों ने 'ग्राउंड जीरो' का खेल बिगाड़ा है.

bollywoodlife.com photo
6/9

Ground Zero kesari 2

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म के सामने अक्षय कुमार की 'केसरी 2' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. इस वजह से 'ग्राउंड जीरो' को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.

bollywoodlife.com photo
7/9

Ground Zero

इसके अलावा 'जाट' जैसी दूसरी फिल्में भी थिएटर्स में चल रही हैं, जिससे 'ग्राउंड जीरो' की कमाई पर और ज्यादा असर पड़ रहा है. ऑडियंस का फोकस बंटा हुआ है.

bollywoodlife.com photo
8/9

Ground Zero Collection

बता दें कि, 'ग्राउंड जीरो' की कहानी 2001 के संसद हमले के बाद के हालातों पर आधारित है. एक्शन-थ्रिलर जॉनर में इमरान हाशमी ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का दमदार रोल निभाया है.

bollywoodlife.com photo
9/9

Ground Zero Second Day Collection

फिल्म में इमरान के साथ साई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे शानदार एक्टर्स भी नजर आए हैं, लेकिन बढ़िया एक्टिंग के बावजूद फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम साबित हो रही है.

Tags:

  • Emraan Hashmi
  • Ground Zero
  • Ground Zero Box Office Collection
  • Jaat
  • kesari 2
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 4/5

    Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

    Raja Shivaji Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त की मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं ये फिल्म कैसी है.

  • Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Junaid Khan-Sai Pallavi Movie X Review: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

'हमबिस्तर होना पड़ेगा', इस एक्ट्रेस से काम के बदले की गई थी घिनौनी मांग

'हमबिस्तर होना पड़ेगा', इस एक्ट्रेस से काम के बदले की गई थी घिनौनी मांग

'सलमान खान को जान से मारने आए थे हमलावर', एक्टर के बॉडीगार्ड ने किया बड़ा खुलासा

'सलमान खान को जान से मारने आए थे हमलावर', एक्टर के बॉडीगार्ड ने किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar 2 के गाने में लगा भोजपुरी तड़का, पहले नहीं सुने होंगे सॉन्ग 'दिल पर जख्म खाते हैं' के ऐसे लिरिक्स!

Dhurandhar 2 के गाने में लगा भोजपुरी तड़का, पहले नहीं सुने होंगे सॉन्ग 'दिल पर जख्म खाते हैं' के ऐसे लिरिक्स!

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.