फातिमा सना शेख का वेकेशन लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक बार फिर अपने वेकेशन लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर फातिमा ने नए साल 2026 का वेलकम बेहद शानदार और सुकून भरे अंदाज में किया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो उनके ग्लैमरस अवतार को दिखाते हैं.