ओटीटी पर शुक्रवार को रिलीज हुईं ये मूवीज और सीरीज
सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' और साउथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' लगी है. ये दोनों मूवीज लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही हैं. लेकिन अगर आप घर बैठकर मनोरंजन करना चाहते हैं तो 20 मार्च यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. ओटीटी पर इनका बेसब्री से इंतजार भी किया जा रहा था. 20 मार्च यानी आज से बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' से लेकर हॉलीवुड फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन' तक ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं.