ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 1 हफ्ते में फुस्स हुईं कंगना रनौत की Dhaakad, रिलीज के बाद इन फिल्मों के भी शोज होने लगे थे कैंसिल !!

1 हफ्ते में फुस्स हुईं कंगना रनौत की Dhaakad, रिलीज के बाद इन फिल्मों के भी शोज होने लगे थे कैंसिल !!

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का सिल्वर स्क्रीन पर काफी बुरा हाल है। रिलीज के एक ही हफ्ते में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। सिर्फ धाकड़ ही नहीं, इससे पहले बॉलीवुड की इन फिल्मों को देखने भी थियेटर्स में लोग नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद इन फिल्मों के शोज कैंसिल होने लगे थे।

By: Shivani Bansal  |  Published: May 28 2022, 05:18 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
चंद दिनों पर इन फिल्मों के शोज पर थियेटर मालिकों ने लगाया ताला
1/7
Image credit: Google.com

चंद दिनों पर इन फिल्मों के शोज पर थियेटर मालिकों ने लगाया ताला

बॉलीवुड फिल्म स्टार कंगना रनौत की धांसू एक्शन एंटरटेनर फिल्म धाकड़ को दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के आंठवे दिन कुल 4,220 रुपये ही थियेटर्स से कमाए और देशभर में इस फिल्म के महज 20 टिकिट्स ही बिक सके। अदाकारा कंगना रनौत को इस फिल्म का थियेटर्स पर बुरा हाल देखकर थियेटर्स मालिकों ने फिल्म के शोज कैंसिल करने शुरू कर दिए हैं। मगर ऐसा सिर्फ कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का हाल नहीं रहा है। इससे पहले भी बॉलीवुड की इन फिल्मों के शोज भी रिलीज के चंद दिनों बाद ही बुरे फुटफॉल की वजह से बंद होने लगे थे। यहां देखें पूरी लिस्ट।

धाकड़
2/7

धाकड़

अदाकारा कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की मचअवेटेड फिल्म धाकड़ इतनी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर गिरेगी। किसी ने सोचा भी नहीं था। फिल्म ने अब तक थियेटर्स से कुल 2.58 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इसकी वजह से फिल्म के शोज कई जगहों पर अब कैंसिल होने लगे हैं।

जयेशभाई जोरदार
3/7

जयेशभाई जोरदार

कुछ ऐसा ही हाल रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार का रहा। जिसे देखने बेहद कम दर्शक ही थियेटर पहुंचे। नतीजन थियेटर मालिकों को फिल्म के शोज रिलीज के कुछ दिनों बाद ही कैंसिल करने पड़े थे।

Advertisement
83
4/7

83

इससे पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की पिछली फिल्म 83 का भी यही हाल था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिरी और जल्दी ही फिल्म के शोज कैंसिल होने लगे।

राधे श्याम
5/7

राधे श्याम

मचहाईप के साथ रिलीज हुई प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को थियेटर्स पर काफी बुरा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने काफी धीमी कमाई की। जिसकी वजह से फिल्म को शोज जल्दी ही कैंसिल होने शुरू हो गए थे। फिल्म को साथ में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स से कड़ी टक्कर मिली थी।

बच्चन पांडे
6/7

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म बच्चन पांडे धमाकेदार अंदाज में होली के मौके पर थियेटर पहुंची थी। मास एंटरटेनर कही जाने वाली इस फिल्म को थियेटर्स में मासेस ही नहीं मिली। इस फिल्म को थियेटर्स पर एक हफ्ते पहले पहुंची द कश्मीर फाइल्स से करारा झटका लगा था। जिसके बाद इस फिल्म के शोज भी बहुत जल्दी ही कैंसिल होने शुरू हो गए थे। फिल्म बमुश्किल सिनेमाघरों से 49 करोड़ रुपये कमा सकी थी।

Advertisement
ट्यूबलाइट
7/7
Image credit: Google.com

ट्यूबलाइट

सलमान खान स्टारर निर्देशक कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट का भी सिनेमाघरों में काफी बुरा स्वागत हुआ था। इस फिल्म को काफी बज के बाद भी सिनेमाहॉल्स में दर्शक नहीं मिले। रिलीज के बाद इस फिल्म को लोगों ने बुरी तरह से नकार दिया था। जिसके बाद कई जगहों पर फिल्म के शोज या तो थियेटर्स मालिकों को कैंसिल करने पड़े या फिर टिकट प्राइस घटा दी गई थी। इसका फायदा साथ में रिलीज हुईं हॉलीवुड फिल्में वंडर वुमेन और डेस्पिकेबल मी 3 को हुआ था।

Tags ’83 Bollywood Gossips Bollywood news Dhaakad Entertainment News Jayeshbhai Jordaar Kangana Ranaut latest gossips Radhe Shyam Tubelight
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

शॉकिंग खुलासा: Deepika Padukone के पिता प्रकाश ने सालों पहले 'बहन' संग की शादी, विदेश में जाकर बसाया घर

Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026 के मंच पर गूंजेंगी उन हीरोज की कहानियां, जिन्होंने अंधेरे में जलाया उम्मीद की दीया!

O Romeo: हुसैन उस्तरा नहीं बल्कि इस किताब से इंस्पायर है शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी? सच जानकर लगेगा झटका

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.