ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • कांतारा से लेकर सीता रामम तक, साउथ की इन कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस से कूटे करोड़ों

कांतारा से लेकर सीता रामम तक, साउथ की इन कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस से कूटे करोड़ों

South Movies with Small budget that become hit: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है। दिलचस्प बात ये है कि ये एक मिड बजट की फिल्म थी। जिसने मोटी कमाई की। मगर कांतारा ही नहीं, साउथ सिनेमा की इस साल रिलीज हुईं इन मिड साइज बजट की फिल्मों ने भी थियेटर्स पर धमाकेदार कमाई की थी। देखें लिस्ट।

By: Shivani Bansal  |  Updated: October 19 2022, 05:50 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
साउथ की इन मिड साइज फिल्मों ने कूटी मोटी कमाई
1/8
Image credit: Google.com

साउथ की इन मिड साइज फिल्मों ने कूटी मोटी कमाई

साल 2022 फिल्मी दुनिया के लिए काफी चैलेंजिंग रहा है। कोरोना की मार के बाद दोबारा खुले थियेटर्स में जहां बॉलीवुड की बैक टू बैक कई फिल्में औंधे मुंह गिरी। तो वहीं, साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने दर्शकों को शानदार कंटेंट देकर सुस्त पड़े सिनेमाघरों में जान डाल दीं। इनमें से कई फिल्में तो ऐसी रहीं जिन्हें बेहद कम बजट के साथ बनाया गया था। बावजूद इसके ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने में सफल रहीं। यहां देखें साउथ सिनेमा की इन मिड साइज बजट फिल्मों की पूरी लिस्ट।

कांतारा (Kantara)
2/8

कांतारा (Kantara)

कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा इन दिनों थियेटर्स में धूम मचा रही है। इस फिल्म को महज 20 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 153 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसे शानदार आंकड़ें नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।

सीता रामम (Sita Ramam)
3/8

सीता रामम (Sita Ramam)

दलक्वीर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सीता रामम भी कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघर पहुंची थी। महज 30 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी इस तेलुगु फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

Advertisement
कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)
4/8

कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)

निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरम स्टारर फिल्म कार्तिकेय 2 को भी महज 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। जबकि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मोटी कमाई की थी।

बिंबिसारा (Bimbisara)
5/8

बिंबिसारा (Bimbisara)

नंदामुरी कल्याण राम स्टारर फिल्म बिंबिसारा को महज 40 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

थिरुचित्राबलम (Thiruchitrambalam)
6/8

थिरुचित्राबलम (Thiruchitrambalam)

धनुष और नित्या मेनन स्टारर फिल्म थिरुचित्राबलम को मेकर्स ने महज 30 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर थियेटर्स से 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ तमिल भाषा में रिलीज किया गया था।

Advertisement
मेजर (Major)
7/8

मेजर (Major)

महेश बाबू के होम प्रोडक्शन में बनी अदिवी शेष की फिल्म मेजर को भी महज 32 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड थियेटर्स से करीब 66 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। ये फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई।

रॉकेट्री (Rocketry)
8/8
Image credit: Google.com

रॉकेट्री (Rocketry)

तमिल स्टार आर माधवन स्टारर फिल्म को मेकर्स ने महज 25 करोड़ रुपये में बनाया था। जबकि इस फिल्म ने थियेटर्स से पूरे 50 करोड़ रुपये वसूल लिए थे।

Tags Entertainment News Kantara Karthikeya 2 latest gossips Major Rocketry Sita Ramam South South Gossips south News Thiruchitrambalam
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

'धुरंधर 2' ने सारा अर्जुन को रातों-रात बनाया स्टार, मिली एक और सबसे बड़ी मूवी, इस एक्टर संग पर्दे पर मचाएंगी तहलका

ये झांसा देकर औरतों को फंसाता था Jyotishi Ashok Kharat, 19 Minute 34 Second Viral Video से भी निकला चार कदम आगे

महेश बाबू की 'वाराणसी' का बड़ा अपडेट, बनारस नहीं अब इस खास जगह पर होगी फिल्म की शूटिंग, मेकर्स ने चेंज किया लोकेशन

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.