इन 11 फिल्मों को बनाने में मेकर्स की हिल गई चूलें
एक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। फिल्म निर्देशक अपनी कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर फिल्माने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। ऐसे में कई बार फिल्मों का बजट दायरे से भी बाहर हो जाता है। जिसके बाद मेकर्स को फिल्म पूरा करने में पसीने छूट जाते हैं। आरआरआर (RRR) से लेकर 2.0 तक, इस खास लिस्ट में हम उन फिल्मों की बात कर रहे हैं जिन्हें निर्माताओं ने मेगा बजट के साथ बनाया था। जिसके बाद जब तक फिल्म रिलीज नहीं हुई निर्माताओं की सांसे अटक गई थी। इनमें से कुछ फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुईं तो कुछ फिल्मों ने मेकर्स की लुटिया डुबो दी थी। यहां देखें लिस्ट