Image credits by: Google.com
Bollywood फिल्म इंडस्ट्री ने अनाउंस की इन 26 फिल्मों की रिलीज डेट
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर खत्म हो चुकी है और देश के हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। ऐसे वक्त में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सिनेममाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। हाल में ही फिल्म निर्माताओं ने महाराष्ट्र सरकार से मुलाकात की, जिसके बाद निर्णय हुआ कि राज्य के सिनेमाघरों को कुछ शर्तों के साथ खोला जा सकता है ताकि बॉलीवुड इंडस्ट्री को हो रहा नुकसान थोड़ा कम किया जा सके। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद से ही निर्माता लगातार अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं। आइए आपको उन फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं, जिनकी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है।