भारत ही नहीं विदेश में भी बजता है इन TV शो का डंका
TV Shows Favourite In Foreign Too: भारत में इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल का काफी जलवा है। 'अनुपमा' (Anupama) से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) तक कई ऐसे टीवी शो हैं जिन्होंने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के साथ-साथ फैंस का भी खूब दिल जीता है। लेकिन खास बात तो यह है कि कुछ टीवी शो ऐसे भी हैं जो न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किये जाते हैं। इस लिस्ट में आयशा सिंह और नील भट्ट का 'गुम है किसी के प्यार में' से लेकर 'बड़े अच्छे लगते हैं' तक शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन टीवी शो पर-