इन TV सीरियल्स में जल्द आएगा लीप
TV Show Going To Have Leap: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) से लेकर 'कुंडली भाग्य' तक इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि मेकर्स लगातार इनकी टीआरपी रैंकिंग बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि टीआरपी रैंकिंग में नंबर वन बनने के लिए कुछ शो में जल्द ही लीप का भी सहारा लिया जाएगा। जहां कुछ शो को एक या दो साल आगे बढ़ाया जाएगा तो वहीं किसी शो को सीधा 20 साल आगे कर दिया जाएगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के इन डेलीसोप पर, जिनमें दर्शकों को जल्द ही लीप देखने को मिल सकता है।