आरती सिंह ने मनाया वैलेंटाइन डे
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वह शादी के बाद से अपने पति के साथ की रोमांटिक झलक फैंस को दिखाती हैं. आरती सिंह ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पति दीपक चौहान के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें दोनों के बीच का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है. आरती सिंह की पति के साथ की तस्वीरें वायरल होते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं. यहां पर आप फोटोज देख सकते हैं.