ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • अपने किरदारों के कारण मानसिक तनाव से गुजरे ये TV सितारे, एक को तो खुद से ही लगने लगा था डर

अपने किरदारों के कारण मानसिक तनाव से गुजरे ये TV सितारे, एक को तो खुद से ही लगने लगा था डर

TV Stars Mental Health Affected By Their Character: टीवी पर यूं तो सभी सितारे अपने किरदारों को निभाते-निभाते बिल्कुल उसमें ही घुस जाते हैं और स्क्रीन के लिए ये बेहद जरूरी भी होता है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जिनपर उनके किरदार का काफी असर पड़ा। इस लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा से लेकर आमना शरीफ तक शामिल हैं।

By: Ashna Malik  |  Published: January 31 2023, 10:39 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
टीवी सितारों के मानसिक तनाव का कारण बने उनके किरदार
1/10

टीवी सितारों के मानसिक तनाव का कारण बने उनके किरदार

एक्टिंग का सबसे बड़ा नियम यही है कि कलाकार को उस किरदार को निभाते हुए उसमें इस तरह से डूब जाना है कि लोगों को लगे कि वह किसी असली कहानी को देख रहे हैं। लेकिन कई बार ये किरदार सितारों पर हावी भी हो जाते हैं और उनके मानसिक तनाव का कारण बन जाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण टीवी की दुनिया में भी देखने को मिलता है। दरअसल, टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें अपने किरदार के कारण मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा। इस लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' की ऐश्वर्या शर्मा से लेकर 'नागिन 6' के सिंबा नागपाल तक शामिल हैं।

सिंबा नागपाल (Simba Nagpal)
2/10

सिंबा नागपाल (Simba Nagpal)

सिंबा ने 'नागिन 6' में शक्ति का किरदार निभाया था, जो उनपर हावी हो गया था। सिंबा ने बताया था कि 'शक्ति' बनने के बाद उन्हें काफी गुस्सा आने लगा था और उसके ख्याल भी उनके दिमाग में घूमते थे। लेकिन किरदार के खत्म होते ही सिंबा नागपाल ने स्पोर्ट्स, जिम और दोस्तों के साथ वक्त बिताकर अपनी इस परेशानी को दूर किया।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)
3/10

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)

ऐश्वर्या शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पत्रलेखा का किरदार निभाते-निभाते उसी के बारे में सोचने लगी थीं। वह अक्सर नील से पूछा करती थीं कि पत्रलेखा ऐसा क्यों करती है, वह एक काबिल महिला है तो दूसरे के पति के पीछे क्यों पड़ी है। हालांकि नील भट्ट ने उन्हें इस असमंजस से निकलने में मदद की।

Advertisement
आमना शरीफ (Aamna Sharif)
4/10

आमना शरीफ (Aamna Sharif)

आमना शरीफ ने 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार अदा किया था, जिसने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर किया। आमना ने बताया कि कोमोलिका इतनी ज्यादा नकारात्मक चीजें करती थी कि मैं खुद भी सोच में पड़ जाती थी। आमना का कहना है कि एक सीन में कोमोलिका को एक नवजात बच्चे को मारना था और इस सीन से वह पूरे वक्त परेशान रहीं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
5/10

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

शिवांगी जोशी ने साढ़े चार साल तक नायरा का किरदार अदा किया। उन्हें नायरा से इतना ज्यादा लगाव हो गया था कि जब राजन शाही ने उन्हें नायरा की मौत के बारे में बताया तो वह बहुत भावुक हो गई थीं और सेट पर रोने भी लगी थीं।

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)
6/10

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

उर्वशी ढोलकिया ने 'कसौटी जंदगी की' में कोमोलिका की भूमिका अदा की थी। अपने इस किरदार के लिए वह टीवी की सबसे बड़ी विलेन बन गई थीं। उन्हें हर प्रोजेक्ट में नेगेटिव रोल ही मिलता था। एक पल तो ऐसा हो गया था, जब उन्हें इस किरदार के कारण काम मिलना बंद हो गया था। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी काफी असर पड़ा था।

Advertisement
करिश्मा सावंत (Karishma Sawant)
7/10

करिश्मा सावंत (Karishma Sawant)

करिश्मा सावत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आरोही का किरदार अदा कर रही हैं। लेकिन अपने इस कैरेक्टर के कारण एक्ट्रेस साइबर बुलिंग का पात्र बन गईं। लोगों ने उन्हें हर जगह ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा।

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey)
8/10

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey)

सुधांशु पांडे ने 'अनुपमा' में वनराज की भूमिका अदा की है। इस बारे में बात करते हुए सुधांशु ने बताया कि वनराज को एक साथ दो किरदार अदा करने पड़ते हैं। साथ ही सीरियल में अनुपमा की जिंदगी का विलेन बनने के लिए उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा था। इस बारे में सुधांशु ने कहा, "इन चीजों ने मुझपर असर किया, लेकिन बाद में मैंने मुझे ट्रोल करने वालों की जगह मेरी तारीफ करने वालों की ओर रुख किया।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)
9/10

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राघव रमन 2.0 में जो किरदार निभाया, उसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा। उन्हें एक वक्त पर उस किरदार से भी डर लगने लगा था।

Advertisement
इन बॉलीवुड स्टार्स पर भी हावी हो गए थे किरदार
10/10

इन बॉलीवुड स्टार्स पर भी हावी हो गए थे किरदार

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणदीप हुड्डा और तापसी पन्नू जैसे सितारे भी अपने किरदार के कारण मानसिक तनाव में आ गए थे।

Tags Aamna Sharif Aishwarya Sharma Entertainment Gossips Entertainment News Karishma Sawant nawazudding siddiqui shivangi joshi Simba Nagpal Sudhanshu Pandey TV Gossips TV News urvashi dholakia
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

The 50: क्या टूट जाएगा Prince Narula की जीत का रिकॉर्ड? फिनाले की रेस में इन 4 धुरंधरों ने मारी बाजी; देखें लिस्ट

Anupama Promo: घर में रहने वाले अहसानफरामोशों की हेकड़ी निकालेगी अनुपमा, लगाएगी एक-एक की लंका

Vijay Rashmika Wedding: रश्मिका-विजय का वेडिंग वेन्यू Leak, अरावली के पहाड़ों के बीच सीक्रेट जगह पर 7 फेरे लेगा कपल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.