33वें हफ्ते टीवी के इन 10 शोज ने टीआरपी लिस्ट में मचाया धमाल
Barc TV TRP 33rd Week 2023 list: साल 2023 के अगस्त महीने के तीसरे हफ्ते यानी 33वें हफ्ते की बार्क टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। सामने आई इस टीवी टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर स्टार पल्स के चर्चित टीवी सीरियल अनुपमा ने बाजी मारी है। जबकि, एक बार फिर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को अनुपमा से कड़ी टक्कर मिली। इधर, इस बार सब टीवी का चर्चित कॉमेडी सीरियल शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma) बाल-बाल लिस्ट से बाहर होने से बचा है। यहां देखें सामने आईं इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट।