ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • इन 20 सुपरफ्लॉप शोज को बनाकर फैंस के 'दिमाग की दही' कर चुकी हैं Ekta Kapoor, दर्शकों को किया टॉर्चर

इन 20 सुपरफ्लॉप शोज को बनाकर फैंस के 'दिमाग की दही' कर चुकी हैं Ekta Kapoor, दर्शकों को किया टॉर्चर

Happy Birthday Ekta Kapoor: एकता कपूर को लोग डेलीसोप क्वीन के नाम से जानते हैं। हालांकि एकता कपूर अपने पूरे करियर में 20 फ्लॉप टीवी शोज दे चुकी हैं। इस लिस्ट में नागिन 6, बड़े अच्छे लगते हैं, नागिन 5 और ब्रह्मराक्षस जैसे शोज का नाम शामिल है।

By: Shivani Duksh  |  Published: June 07 2022, 10:00 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
  • Reception attendees
    11
  • Reception attendees
    12
  • Reception attendees
    13
  • Reception attendees
    14
  • Reception attendees
    15
  • Reception attendees
    16
  • Reception attendees
    17
  • Reception attendees
    18
  • Reception attendees
    19
  • Reception attendees
    20
  • Reception attendees
    21
फ्लॉप हो चुके हैं एकता कपूर के ये 20 शोज
1/21
Image credit: Google.com

फ्लॉप हो चुके हैं एकता कपूर के ये 20 शोज

एकता कपूर को डेलीसोप की क्वीन के नाम से जाना जाता है। लोगों का मानना है कि एकता कपूर अपने हर शो को हिट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। हालांकि हर बार एकता कपूर अपने एक्सपेरीमेंट में सफल नहीं हुई हैं। कई बार एकता कपूर को असफलता का भी सामना करना पड़ा है। एकता कपूर ने अपने करियर में अब तक कई फ्लॉप टीवी शोज दिए हैं। इन सुपरफ्लॉप शोज का नाम सुनते ही फैंस का पारा चढ़ जाता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं।

नागिन 6 (Naagin 6)
2/21
Image credit: Google.com

नागिन 6 (Naagin 6)

एकता कपूर ने बड़े ही अरमानों के साथ नागिन 6 की टीवी पर धमाकेदार एंट्री करवाई थी। तेजस्वी प्रकाश को नागिन बनाने के लिए एकता कपूर ने खूब पैसे बहाए। हालांकि एकता कपूर का ये शो भी फैंस को खुश नहीं कर पा रहा है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2)
3/21
Image credit: Google.com

बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2)

बड़े अच्छे लगते हैं के हिट होने के बाद एकता कपूर ने इसका सीजन 2 छोटे पर्दे पर उतारा। फैंस ने एकता कपूर के इस शो को एक सिरे से खारिज कर दिया। अक्सर बड़े अच्छे लगते हैं 2 के बंद होने की खबरें आती रहती हैं।

Advertisement
नागिन 5 (Naagin 5)
4/21
Image credit: Google.com

नागिन 5 (Naagin 5)

नागिन 5 में सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा जैसे सितारे नजर आए थे। हालांकि इतने सारे स्टार्स भी मिलकर टीआरपी नहीं बटोर पाए।

कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2)
5/21
Image credit: Google.com

कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2)

श्वेता तिवारी को प्रेरणा बनाने के बाद एकता कपूर कसौटी जिंदगी के का दूसरा सीजन लेकर आईं। कसौटी जिंदगी के 2 ने फैंस को जमकर बोर किया। इस शो की वजह से एकता कपूर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।

नागिन 4 (Naagin 4)
6/21
Image credit: Google.com

नागिन 4 (Naagin 4)

एकता कपूर ने रिस्क लेते हुए नागिन का चौथा सीजन छोटे पर्दे पर उतारा था। निया शर्मा के होने के बाद भी नागिन 4 का जादू फैंस पर नहीं चला।

Advertisement
कवच (Kavach)
7/21
Image credit: Google.com

कवच (Kavach)

सीरियल कवच को हिट बनाने के लिए एकता कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि कवच टीआरपी लिस्ट में खास कमाल नहीं दिखा पाया।

ब्रह्मराक्षस (Brahmarakshas)
8/21
Image credit: Google.com

ब्रह्मराक्षस (Brahmarakshas)

क्रिस्टल डिसूजा स्टारर इस शो ब्रह्मराक्षस से भी एकता कपूर को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि ये शो भी छोटे पर्दे पर टिक नहीं पाया।

परदेस में है मेरा दिल (Pardes Mein Hai Mera Dil)
9/21
Image credit: Google.com

परदेस में है मेरा दिल (Pardes Mein Hai Mera Dil)

परदेस में है मेरा दिल में अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी की जोड़ी नजर आई थी। हालांकि इस शो को भी दर्शकों ने एक सिरे से खारिज कर दिया।

Advertisement
ये कहां आ गए हम (Yeh Kahan Aa Gaye Hum)
10/21
Image credit: Google.com

ये कहां आ गए हम (Yeh Kahan Aa Gaye Hum)

सीरियल ये कहां आ गए हम में एकता कपूर ने करण कुंद्रा को लिया था। एकता कपूर का ये शो भी बड़ा फ्लॉप साबित हुआ था।

अजीब दास्तां है ये (Ajeeb Daastaan Hai Ye)
11/21
Image credit: Google.com

अजीब दास्तां है ये (Ajeeb Daastaan Hai Ye)

सीरियल अजीब दास्तां है ये के जरिए एकता कपूर ने सोनाली बेंद्रे की छोटे पर्दे पर एंट्री करवाई थी। सोनाली बेंद्रे का चार्म फैंस पर नहीं चला और ये शो फ्लॉप हो गया।

प्यार को हो जाने दो (Pyaar Ko Ho Jaane Do)
12/21
Image credit: Google.com

प्यार को हो जाने दो (Pyaar Ko Ho Jaane Do)

इकबाल खान और मोना सिंह स्टारर ये शो प्यार को हो जाने दो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये शो कब आकर कब चला गया फैंस को पता ही नहीं चला।

Advertisement
ख्वाहिश (Khwaish)
13/21
Image credit: Google.com

ख्वाहिश (Khwaish)

एकता कपूर के शो 'ख्वाहिश' के बारे में तो लोगों को कुछ याद भी नहीं होगा। एकता कपूर का ये शो बुरी तरह से पिट गया था।

कितनी मोहब्बतें है 2 (Kitani Mohabbat Hai 2)
14/21
Image credit: Google.com

कितनी मोहब्बतें है 2 (Kitani Mohabbat Hai 2)

कृतिका कामरा और करण कुंद्रा के सुपरहिट शो 'कितनी मोहब्बतें है' की सफलता के बाद एकता कपूर ने इसका सीजन 2 लॉन्च किया। हालांकि एकता कपूर का ये आइडिया उन पर ही भारी पड़ गया।

कहना है कुछ मुझको (Kkehna Hai Kuch Mujhko)
15/21
Image credit: Google.com

कहना है कुछ मुझको (Kkehna Hai Kuch Mujhko)

सीरियल कहना है कुछ मुझको ने भी सालों पहले टीवी पर दस्तक दी थी। हालांकि ये शो टीआरपी में खास कमाल नहीं दिखा सका।

Advertisement
थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान (Thodi Si Zameen Thoda Sa Aasmaan)
16/21
Image credit: Google.com

थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान (Thodi Si Zameen Thoda Sa Aasmaan)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' स्टार स्मृति ईरानी का ये शो सुपर फ्लॉप साबित हुआ था। फैंस ने थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान का एक भी एपिसोड नहीं देखा।

कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां (Kuch Toh Hai Tere Mere Darmiyaan)
17/21
Image credit: Google.com

कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां (Kuch Toh Hai Tere Mere Darmiyaan)

सीरियल कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां के जरिए भी एकता कपूर ने टीआरपी बटोरने की नाकाम कोशिश की थी।

बेताब दिल की तमन्ना है (Bayttaab Dil Kee Tamanna Hai )
18/21
Image credit: Google.com

बेताब दिल की तमन्ना है (Bayttaab Dil Kee Tamanna Hai )

अमन वर्मा स्टारर इस शो को देखकर तो फैंस ने सिर पिट लिया था। सीरियल बेताब दिल की तमन्ना है को देखकर तो एकता कपूर को भी अफसोस होता होगा।

Advertisement
के स्ट्रीट पाली हिल (K. Street Pali Hill)
19/21
Image credit: Google.com

के स्ट्रीट पाली हिल (K. Street Pali Hill)

स्टार प्लस के सीरियल के स्ट्रीट पाली हिल का भी बुरा हाल हुआ। शानदार कास्ट होने के बाद भी ये शो फैंस का ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच सका।

कुछ इस तरह (Kuch Is Tarah)
20/21
Image credit: Google.com

कुछ इस तरह (Kuch Is Tarah)

आकाशदीप सहगल, विशाल सिंह और डिंपल झिंगयानी स्टारर इस शो कुछ इस तरह भी बुरी तरह पिट गया था। फैंस ने इस शो को देखने से ही इनकार कर दिया था।

इतना करो न मुझे प्यार (Itna Karo Na Mujhe Pyaar)
21/21
Image credit: Google.com

इतना करो न मुझे प्यार (Itna Karo Na Mujhe Pyaar)

सीरियल इतना करो न मुझे प्यार में एकता कपूर ने एक बार फिर रोनित रॉय को मौका दिया था लेकिन ये शो देखने के बाद फैंस के सिर में दर्द होने लगा था।

Tags Bade Achhe Lagte Hain 2 Brahmarakshas Ekta Kapoor Entertainment News Kavach Naagin 6 Thodi Si Zameen Thoda Sa Aasmaan TV Gossip TV latest news TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

खेसारी लाल यादव के नए वीडियो ने मचाई हलचल, भोजपुरी स्टार ने कहा- 'भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया है'

Dhurandhar Collection: 'धुरंधर' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए 'पुष्पा' और 'बाहुबली'

अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस से डरता था उनका बेटा, एक्टर के समझाने के बाद भी खौफ में कटे आरव के 6 साल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.