सास-बहू सीरियल्स से कोसों दूर भागते हैं ये टीवी सितारे
TV Stars Refuse To Do Saas Bahu Serials: टीवी की दुनिया में जहां देखो केवल सास-बहू से जुड़े सीरियल्स ही चलते हैं। भले ही शो की कहानी कुछ और हो, लेकिन बीच में सास-बहू का ड्रामा आ ही जाता है। लेकिन हमारे टीवी के कुछ सितारे ऐसे हैं जो इस तरह के शोज करने से कतराते हैं। इतना ही नहीं, वे कई बार स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही शो के लिए मना कर देते हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस से लेकर जेनिफर विंगेट और हिना खान तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी सितारों पर-