ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • कौन हैं मैंडी ठक्कर, जिसके साथ Honey Singh ने शेयर की रोमांटिक अंदाज में फोटो? सिद्धू मूसेवाला से भी है खास रिश्ता!

कौन हैं मैंडी ठक्कर, जिसके साथ Honey Singh ने शेयर की रोमांटिक अंदाज में फोटो? सिद्धू मूसेवाला से भी है खास रिश्ता!

Who Is Mandy Takhar: यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक लड़की के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर की थी, जिसका नाम मैंडी ठक्कर है. ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि ये खूबसूरत हसीना आखिर हैं कौन?

By: Sadhna Mishra  |  Published: June 30 2025, 12:41 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
हनी सिंह ने किसके साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर?
1/8

हनी सिंह ने किसके साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर?

Mandy Takhar With Honey Singh: पंजाबी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने गानों और रैप से तहलका मचाने वाले यो यो हनी सिंह (Honey Singh) ने सालों बाद फरवरी 2025 में एक बार फिर 'मैनिएक' गाने से शानदार कमबैक (Honey Singh Comeback Song) किया है. सालों के बाद दमदार वापसी करते ही सिंगर ने न सिर्फ तहलका मचा दिया बल्कि, एक के बाद एक गानों पर अपनी पकड़ भी बना ली. 'मैनिएक' के बाद 'रेड 2' का 'मनी मनी' सॉन्ग और फिर 'हाउसफुल 5' का 'लाल परी' गाना सभी में हनी सिंह (Honey Singh Songs) ने कमाल कर दिखाया. वहीं अब एक बार फिर से यो यो हनी सिंह सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वह अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं.

हनी सिंह की फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान
2/8

हनी सिंह की फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान

पंजाबी सुपरस्टार यो यो हनी सिंह (Honey Singh Romantic Photos) ने हाल ही में एक लड़की के साथ अपनी रोमांटिक अंदाज में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने नए गाने के बारे में जानकारी दी थी. पोस्ट के जरिए हनी सिंह ने बताया कि उनका नया गाना 'वन थाउजैंड माइल्स' आ रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका में मैंडी ठक्कर (Mandy Takhar) हैं. हालांकि, लोगों का ध्यान हनी सिंह की फोटो के पोज और कैप्शन ने खींच लिया.

'मेरी जिंदगी के अधूरे अध्याय को...'
3/8

'मेरी जिंदगी के अधूरे अध्याय को...'

हनी सिंह ने मैंडी (Mandy Takhar Songs) के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर की थी, जो उनके गाने का एक हिस्सा था. वहीं इसके साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी जिंदगी के अधूरे अध्याय को पूरा कर रहा हूं! मच अवेटेड 'वन थाउजैंड माइल्स' जिसमें मुख्य भूमिका में हैं मैंडी ठक्कर. ये सिर्फ एक गाना नहीं, मेरी जिंदगी है.' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगा है कि आखिर ये मोहतरमा कौन हैं, जिसके साथ हनी पाजी अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं?

Advertisement
12 साल बाद हुई मैंडी और हनी सिंह की मुलाकात
4/8

12 साल बाद हुई मैंडी और हनी सिंह की मुलाकात

हनी सिंह (Honey Singh Viral Post) ने इस पोस्ट के साथ यह भी बताया कि मैंडी के साथ उनकी मुलाकात 12 साल बाद हो रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'धरती पर अपनी सबसे पसंदीदा इंसान मैंडी से 12 साल बाद मुलाकात हुई!! हमने साथ में हंसी, खाना खाया, और रोए भी. इतने वर्षों बाद मिलकर दिल भर आया!! भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे, एंजल.' ऐसे मे आइए जानते हैं कौन हैं ये मैंडी ठक्कर?

कौन हैं मैंडी ठक्कर?
5/8

कौन हैं मैंडी ठक्कर?

मंडी ठक्कर पंजाबी (Who Is Mandy Takhar?) सिनेमा की चमकती हुई अदाकार हैं, जो इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं और इसके पीछे की वजह है उनका यो यो हनी सिंह के साथ आने वाला म्यूजिक वीडियो 'वन थाउजैंड माइल्स', जिसे लेकर हनी सिंह ही नहीं बल्कि फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें कि, मैंडी ठक्कर पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है.

हिट फिल्मों की 'रानी' हैं मैंडी ठक्कर
6/8

हिट फिल्मों की 'रानी' हैं मैंडी ठक्कर

मैंडी ठक्कर (Mandy Takhar Movies) ने अब तक कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 'सरदार जी', 'मिर्जा-द अनटॉल्ड स्टोरी', 'तू मेरा बाई, मैं तेरा बाई', 'अरदास' और 'रब दा रेडियो' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. दिलजीत दोसांझ संग एक्ट्रेस की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. खासकर फिल्म 'सरदार जी' में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था.

Advertisement
सिद्धू मूसेवाला से भी है खास रिश्ता
7/8

सिद्धू मूसेवाला से भी है खास रिश्ता

मैंडी ने न सिर्फ दिलजीत दोसांझ और बब्बू मान जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है, बल्कि उनका सिद्धू मूसेवाला से भी खास कनेक्शन है. मैंडी ठक्कर ने सिद्धू मूसेवाला के साथ उनकी 2021 की पंजाबी फिल्म 'येस आई एम स्टूडेंट' में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के किरदार जस गिल की प्रेमिका रीत की भूमिका निभाई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था.

पर्सनल लाइफ रखती हैं सीक्रेट
8/8

पर्सनल लाइफ रखती हैं सीक्रेट

वहीं अगर बात करें मैंडी ठक्कर (Mandy Takhar Personal Life) की पर्सनल लाइफ की तो वह उसे हमेशा प्राइवेट ही रखती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन अपने पर्सनल रिलेशनशिप को बहुत ही निजी रखती हैं. उन्होंने पिछले साल अपने दोस्त शेखर कौशल से शादी की है, दो पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं.

Tags Honey Singh Honey Singh New Song mandy Takhar Yo Yo Honey Singh
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

  • 0/5

    Border 2 Public Review: सनी देओल की दहाड़..., वरुण धवन ने किया सरप्राइज, जानिए 'बॉर्डर 2' पर क्या बोली पब्लिक?

    Synopsis: Border 2 Review By Public: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर लोगों ने क्या कहा है.

LATEST NEWS

View all

Shatak trailer out: RSS के 100 साल होने पर अजय देवगन का बड़ा धमाका! 'शतक' के ट्रेलर में दिखी संघ के सफर की कहानी

Mardaani 3 Box Office Collection Day 14: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'मर्दानी 3', जानें 14वें दिन की कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 21: सिनेमाघरों में थमने लगी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', 21वें दिन हुई इतनी कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.