• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Photos
  • जब फिल्म के सेट पर घायल ऐश्वर्या राय के लिए अमिताभ बच्चन ने धरती आसमान कर दिया था एक, मंगवा लिया था अंबानी का प्राइवेट जेट

जब फिल्म के सेट पर घायल ऐश्वर्या राय के लिए अमिताभ बच्चन ने धरती आसमान कर दिया था एक, मंगवा लिया था अंबानी का प्राइवेट जेट

Bollywood Story: बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म का किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जिसके सेट पर ऐश्वर्या के घायल होने पर बिग बी ने धरती आसमान एक कर दिया था.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 29 2026, 10:53 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/8

जब ऐश्वर्या राय के लिए अमिताभ बच्चन ने धरती आसमान कर दिया था एक

Bollywood Story: किसी भी फिल्म के पर्दे पर आने के पीछे डायरेक्टर-एक्टर से लेकर स्पॉटबॉय तक की कड़ी मेहनत छुपी होती है. साथ ही हर फिल्म की शूटिंग से जुड़ा कोई न कोई किस्सा भी जरूर होता है, जो कभी दिल को सुकून देता है, तो कभी चेहरे पर मुस्कान ले आता है, लेकिन फिल्म के सेट पर कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है, जो लोगों को हैरान कर जाता है. ऐसा ही कुछ साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'खाकी' के सेट पर ऐश्वर्या राय के साथ भी हुआ था, जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने धरती आसमान एक कर दिया था.

bollywoodlife.com photo
2/8

सेट पर ऐश्वर्या के साथ घटी थी खौफनाक घटना

ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था. उन्हीं में से एक साल 2004 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'खाकी' भी थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर ऐश्वर्या राज के साथ ऐसी खौफनाक घटना घटी थी, जिसने न सिर्फ सभी के होश उड़ा दिए थे बल्कि बिग बी ने तो अंबानी का प्राइवेट जेट तक मंगवा लिया था.

bollywoodlife.com photo
3/8

'खाकी' के सेट पर क्या हुआ था?

दरअसल, हुआ ये था कि नासिक के पास 'खाकी' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और उस वक्त एक स्टंट मैन ने स्टंट के दौरान गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया और सेट पर बैठी ऐश्वर्या की कुर्सी से उसकी कार जा भिड़ी. हालांकि, इस दौरान अक्षय एक्ट्रेस को बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक उन्हें चोट लग चुकी थी.

bollywoodlife.com photo
4/8

अमिताभ बच्चन ने बुलवाया अंबानी का प्राइवेट जेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की हालत को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने तुरंत अनिल अंबानी को कॉन्टैक्ट किया और उनका प्राइवेट जेट वहां बुलवाया ताकि ऐश्वर्या को जल्द से जल्द मुंबई ले जाया जा सके.

bollywoodlife.com photo
5/8

निकलवा दी थी जेट की सीट्स

इतना ही नहीं बिग बी ने जेट को मिलिट्री बेस पर लैंड कराने के लिए दिल्ली से स्पेशल परमिशन ली. हालांकि, उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि उस समय में नासिक में नाइट लैंडिंग का कोई इंतजाम नहीं था. वहीं इस दौरान अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या का ख्याल बिल्कुल अपने बच्चे की तरह रख रहे थे. उन्होंने तो जेट की सीटें तक निकलवा दी थी ताकि फ्लाइट में एक्ट्रेस को कोई दिक्कत न हो.

bollywoodlife.com photo
6/8

'खाकी' की स्टारकास्ट

आपको बता दें कि, साल 2004 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'खाकी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, तुषार कपूर, अमिताभ बच्चन, परेश रावल, ऐश्वर्या राय, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे.

bollywoodlife.com photo
7/8

अजय और ऐश्वर्या ने निभाया था नेगेटिव किरदार

दिलचस्प बात ये है कि, 'खाकी' में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय ने निगेटिव किरदार निभाया था. खास बात ये थी कि, अजय देवगन और अक्षय कुमार ने इस फिल्म में 10 बाद साथ काम किया था. वहीं ऐश्वर्या और अक्षय ने पहली बार काम किया था, जिसमें दोनों पहले तो लवर्स के तौर पर दिखाए जाते हैं, लेकिन बाद में ऐश्वर्या अक्षय को धोखा दे देती हैं.

bollywoodlife.com photo
8/8

कैसी थी फिल्म की परफॉर्मेंस?

वहीं अगर बात करें 'खाकी' के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की तो ये एवरेज था. boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक 26 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस मूवी ने भारत में 38.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.4 है. बता दें कि, इसे आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.

Tags:

  • Aishwarya Rai
  • Akshay Kumar
  • Amitabh Bachchan
  • Bollywood news
  • Entertainment News
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्मपति पत्नी और वो रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर किस तरह की बातें चल रही हैं.

  • Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल

    Tovino Thomas Basil Joseph film Athiradi X Review: मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म अथिरादि 14 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही लोग अथिरादि के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं.

Latest News

ट्रक पर लिखी लाइनों से बनाया गया था ऐश्वर्या राय का 20 साल पुराना ये गाना, बजते ही थिरकने लगते हैं लोग

ट्रक पर लिखी लाइनों से बनाया गया था ऐश्वर्या राय का 20 साल पुराना ये गाना, बजते ही थिरकने लगते हैं लोग

Dhurandhar 2 OTT Release: तो इस गलती के चलते एक साथ 2 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2', समझिए पूरा गणित

Dhurandhar 2 OTT Release: तो इस गलती के चलते एक साथ 2 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2', समझिए पूरा गणित

Cannes 2026 में पूरे स्टाइल से गर्दा उड़ाने पहुंचीं Tara Sutaria, Alia Bhatt को दिया तगड़ा कॉम्पिटिशन

Cannes 2026 में पूरे स्टाइल से गर्दा उड़ाने पहुंचीं Tara Sutaria, Alia Bhatt को दिया तगड़ा कॉम्पिटिशन

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.