बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर
बॉलीवुड एक्टर संजय खान की पत्नी और एक्टर जायद खान व सुजैन खान (Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ) की मां जरीन खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. बीते कुछ समय से वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.