ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • सगाई की खबरों के बीच Huma Qureshi ने बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग रेड कार्पेट पर लगाई आग, क्या ये है ऑफिशियल अनाउंसमेंट?

सगाई की खबरों के बीच Huma Qureshi ने बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग रेड कार्पेट पर लगाई आग, क्या ये है ऑफिशियल अनाउंसमेंट?

Thamma Screening: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी शिरकत की, लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड रचित संग रेड कार्पेट पर पोज देना. कपल की तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 18 2025, 11:56 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा कुरैशी
1/9

बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा कुरैशी

Huma Qureshi With Boyfriend Rachit Singh On Thamma Screening: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. पिछले कुछ समय से उनकी रचित सिंह (Rachit Singh) के साथ सगाई की खबरें आ रही थीं, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब हुमा ने अपने लेटेस्ट पब्लिक अपीयरेंस से इस रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया है. हाल ही में हुमा अपने कथित मंगेतर रचित सिंह (Huma Qureshi With Boyfriend Rachit Singh) के साथ फिल्म 'थामा' (Thamma) की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची और रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

'थामा' स्क्रीनिंग में हुमा-रचित की ग्रैंड एंट्री
2/9

'थामा' स्क्रीनिंग में हुमा-रचित की ग्रैंड एंट्री

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'थामा' की शनिवार शाम मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इस इवेंट में कई सेलेब्स पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने. दोनों ने एक साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म होती दिख रही है.

हुमा कुरैशी का ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक
3/9

हुमा कुरैशी का ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक

'थामा' की स्क्रीनिंग में हुमा कुरैशी का लुक देखने लायक था. एक्ट्रेस ने वेस्टर्न की जगह ब्लू कलर की बनारसी सिल्क साड़ी चुनी, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थीं. उनका यह ट्रेडिशनल अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Advertisement
बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने खींचा सबका ध्यान
4/9

बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने खींचा सबका ध्यान

हुमा कुरैशी के ट्रेडिशनल लुक से ज्यादा चर्चा उनके साथ मौजूद रचित सिंह की हो रही है. बता दें कि, दोनों ने पहली बार इतने बड़े पब्लिक इवेंट में एक सथ एंट्री ली है. उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस मान रहे हैं कि, कपल ने अब अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है, जिसे वे अब तक छिपा रहे थे.

सगाई की खबरों को मिला कंफर्मेशन
5/9

सगाई की खबरों को मिला कंफर्मेशन

रचित सिंह वही शख्स हैं, जिनके साथ हुमा कुरैशी की सगाई की खबरें लंबे समय से मीडिया में आ रही हथीं. भले ही दोनों ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट न दिया हो, लेकिन 'थामा' की स्क्रीनिंग में उनका एक साथ रेड कार्पेट पर पोज देना ही फैंस के लिए किसी 'कन्फर्मेशन' से कम नहीं है.

रेड कार्पेट पर दिखी 'परफेक्ट केमिस्ट्री'
6/9

रेड कार्पेट पर दिखी 'परफेक्ट केमिस्ट्री'

हुमा कुरैशी ने रचित सिंह के साथ रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक प्यारे पोज दिए. तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी, जो उनकी खुशी को देखकर बॉलीवुड गलियारों में भी इस नए कपल की चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement
रचित सिंह का मैचिंग और हैंडसम लुक
7/9

रचित सिंह का मैचिंग और हैंडसम लुक

रचित सिंह भी अपनी गर्लफ्रेंड हुमा कुरैशी से मैच करते हुए स्टाइल में पहुंचे थे. उन्होंने जींस के साथ एक सिंपल लेकिन क्लासी कुर्ता पहना था, जो उनके लुक को काफी हैंडसम बना रहा था. हुमा की साड़ी के साथ उनका यह कुर्ता लुक, दोनों की बॉन्डिंग को और भी खास बना रहा था.

'महारानी 4' को लेकर हुमा चर्चा में हैं
8/9

'महारानी 4' को लेकर हुमा चर्चा में हैं

वहीं अगर बात करें हुमा कुरैशी के वर्कफ्रंट की तो वह इस वक्त अपनी हिट वेब सीरीज 'महारानी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद कया है.

कौन हैं रचित सिंह?
9/9

कौन हैं रचित सिंह?

बता दें कि, रचित सिंह (Who Is Rachit Singh) फिल्म इंडस्ट्री में एक जाने-माने एक्टिंग कोच हैं. वह आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे कई टॉप एक्टर्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं. हुमा के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत लंबे समय की दोस्ती के बाद हुई और अब लगता है कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

Tags Huma Qureshi Rachit Singh Thamma
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में मचेगा तहलका, 'The Traitors' में सलमान खान की एक्स-भाभी की एंट्री

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रुकने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2', 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को चटाई धूल

'धुरंधर 2' ने सारा अर्जुन को रातों-रात बनाया स्टार, मिली एक और सबसे बड़ी मूवी, इस एक्टर संग पर्दे पर मचाएंगी तहलका

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.