Image credits by: Instagram
TV की इन पुरानी 9 जोड़ियों को बहुत मिस करते हैं फैंस
टीवी सीरियल्स का आना और जाना कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ डेलीसोप तो ऐसे होते हैं जिनके आने और जाने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं कुछ शोज पर ताला लगने से फैंस को बड़ा दुख होता है। फैंस इन शोज में नजर आने वाली जोड़ियों को बहुत मिस करते हैं। टीवा के कई शोज तो ऐसे हैं जिनके सीजन 2 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इन शोज के मेकर्स से दूसरे सीजन में सेम लीड रखने की भी गुजारिश कर चुके हैं। इस लिस्ट में इमली, बेपनाह, इस प्यार को क्या नाम दूं, प्यार की ये एक कहानी और ये उन दिनों की बात है जैसे शोज का नाम शामिल है।