सगाई करने के बाद भी सात फेरे नहीं ले पाए ये 9 जोड़े
बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और बिगड़ना तो आम बात है। यहां कई बार देखने को मिलता है कि लोग लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस चमकती दुनिया में कई ऐसे नाम है जिन्होंने शादी से कुछ समय पहले ही अपने पार्टनर को छोड़ दिया। जी हां सही सुना आपने। ऐसे कई टीवी और फिल्म जगत के कलाकार हैं जिन्होंने अपने प्यार के साथ सगाई तो की लेकिन यह रिश्ता शादी के बंधन में नहीं बंध पाया। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन, राखी सावंत और शिल्पा शिंदे जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहा हैं जिन्होंने अपने मंगेतर से शादी नहीं की।