कांस फिल्म फेस्टिवल में चलेगा हिना का जादू
'कसौटी जिंदगी के' शूटिंग खत्म करके हिना खान वेकेशन के मूड में आ गई हैं। तभी तो वो रात को ही अपना शूट खत्म करके पेरिस के लिए रवाना हो गई। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल भी साथ नजर आए। अब रॉकी के साथ तो घूमने जाना ही था, क्योंकि मालदीव के हॉलीडेज पर हिना ने रॉकी को खूब मिस जो किया था। पेरिस की सैर करने के बाद हिना कांस फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा बनने वाली हैं। इस बात की खुशी का इजहार उन्होंने ये तस्वीर शेयर करके किया। देखें तस्वीरें-