शिल्पा के बर्थडे की तस्वीरें हुई वायरल
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर ही सभी ने सुरेखा का किरदार अदा करने वाली शिल्पा रायजादा (Shilpa Raizada) का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सेट पर मोहसीन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ-साथ सभी कलाकरों ने मिलकर धमाल मचाया है। सेट से शिल्पा के जन्मदिन के सेलीब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी है और सारी तस्वीरें एक से बढ़कर एक है। दरअसल इस समय ‘ये रिश्ता...’ के कलाकार सावन मिलनी के ट्रैक की शूटिंग कर रहे है और सभी खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स में नजर आ रहे है। नीचे देखें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से सामने आई तस्वीरों को...