Image credits by: instagram/SamayRaina
समय रैना हैं काफी अमीर
पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, इस शो को लेकर काफी विवाद हुआ था. यहां तक कि समय रैना के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. अब एक बार फिर उनके 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन यानी 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' 20 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर दस्तक दे चुका है. समय रैना के शो के दूसरे सीजन को भी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि कॉमेडियन समय रैना की नेटवर्थ कितनी है.