बॉलीवुड फिल्मों में दाही हांडी के सीन
भारत में कृष्णा जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्णा जन्माष्टमी के नाम से ये त्योहार इस साल यानी 2022 में 19 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास लोग तक इस दिन अपने-अपने तरह से जन्माष्टमी मनाते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर कई जगह पर दही-हांडी का कार्यक्रम रखा जाता है। इस दौरान दही-हांडी फोड़ने का उत्साह देखने को मिलता है। कई बॉलीवुड फिल्मों में दही-हांडी का सीन था। आइए जानते हैं कि किन-किन फिल्मों में दही-हांडी का उत्सव दिखाया गया है।