• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Photos
  • रॉयल फैमिली से है इस एक्ट्रेस का रिश्ता, इमरान हाशमी के साथ पहली ही फिल्म से मचाया था तहलका, पहचाना कौन?

रॉयल फैमिली से है इस एक्ट्रेस का रिश्ता, इमरान हाशमी के साथ पहली ही फिल्म से मचाया था तहलका, पहचाना कौन?

इमरान हाशमी की फिल्म से रातों-रात स्टार बनीं ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में यूपी के राजपूत रॉयल फैमिली से हैं. इस एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से लोगों को दीवाना बना दिया था.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Updated: May 16 2026, 08:43 AM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/8

रॉयल खानदान से है नाता

हम आपको जिस एक्ट्रेस के बारे में बता रहें हैं वो कोई और नहीं बल्कि सोनल चौहान हैं. सोनल को देखकर भले ही आपको मॉडर्न और ग्लैमरस वाइब्स आती हों, लेकिन असल जिंदगी में वो एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. सोनल उत्तर प्रदेश के एक ट्रेडिशनल राजपूत रॉयल फैमिली से आती हैं. उनके खून में ही रॉयल्टी है, जो उनके बात करने और चलने-फिरने के अंदाज में साफ झलकती है.

bollywoodlife.com photo
2/8

रेस्टोरेंट में मिला पहली फिल्म का ऑफर

सोनल को बॉलीवुड में ब्रेक कैसे मिला, इसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है. उन्हें कोई खास स्ट्रगल नहीं करना पड़ा, बल्कि किस्मत खुद चलकर उनके पास आई. फिल्म 'जन्नत' के डायरेक्टर कुणाल देशमुख ने सोनल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देखा था. वो सोनल की खूबसूरती पर ऐसे लट्टू हुए कि बिना देर किए महज एक हफ्ते के अंदर उन्हें इमरान हाशमी के अपोजिट लीड रोल ऑफर कर दिया.

bollywoodlife.com photo
3/8

भारत का नाम किया रोशन

सोनल सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं हैं, बल्कि उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो उनसे पहले किसी भारतीय लड़की के नाम नहीं था. साल 2005 में सोनल चौहान ने 'मिस वर्ल्ड टूरिज्म' का खिताब अपने नाम किया था. वो यह इंटरनेशनल ब्यूटी प्रजेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.

bollywoodlife.com photo
4/8

हिमेश रेशमिया के वीडियो से हुईं फेमस

कई लोगों को लगता है कि सोनल ने सीधे फिल्म 'जन्नत' से डेब्यू किया था, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्हें सबसे पहले जनता ने हिमेश रेशमिया के सुपरहिट म्यूजिक एल्बम 'आप का सुरूर' में देखा था. उस वक्त इस एल्बम के गाने हर शादी-पार्टी की जान हुआ करते थे, और इसी वीडियो से सोनल की सुरीली और खूबसूरत इमेज लोगों के दिलों में उतर गई थी.

bollywoodlife.com photo
5/8

फैन ने बर्थडे पर भेज दिए लाल गुलाब

सोनल चौहान की दीवानगी का आलम ये था कि उनके एक जबरा फैन ने उनके 28वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया कि सब दंग रह गए. उस मिस्ट्री फैन ने सोनल को पूरे 8000 लाल गुलाब भिजवाए थे. मजेदार बात ये कि इतने सारे फूल भेजने के बाद भी उस आशिक ने अपना नाम तक नहीं लिखा था.

bollywoodlife.com photo
6/8

लव लाइफ और अफेयर्स की गॉसिप

बॉलीवुड में सोनल का नाम कई बड़े सेलेब्स के साथ जुड़ा. पिछले साल भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों को कई लेट-नाइट पार्टीज में साथ देखा गया. इसके अलावा, सोनल का नाम नील नितिन मुकेश, विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या और यहां तक कि सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ भी जुड़ चुका है.

bollywoodlife.com photo
7/8

साउथ सिनेमा तक जलवा

'जन्नत' के बाद सोनल ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'रेनबो', 'पहला सितारा' और 'पलटन' जैसी फिल्मों में काम किया. इसके साथ ही कई नामी ब्रांड्स के टीवी विज्ञापनों और मैगजीन्स के बोल्ड व हॉट फोटोशूट्स के जरिए वो हमेशा फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती रहीं.

bollywoodlife.com photo
8/8

सोशल मीडिया की क्वीन

सोनल चौहान आखिरी बार जेपी दत्ता की वॉर फिल्म 'पलटन' में बड़े पर्दे पर दिखी थीं. बेशक वो इन दिनों फिल्मों और लाइमलाइट से थोड़ी दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. वो अपनी ग्लैमरस और फिट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

Tags:

  • Sonal Chauhan
  • sonal chauhan latest photo
  • sonal chauhan news
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्मपति पत्नी और वो रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर किस तरह की बातें चल रही हैं.

  • Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल

    Tovino Thomas Basil Joseph film Athiradi X Review: मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म अथिरादि 14 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही लोग अथिरादि के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं.

Latest News

रॉयल फैमिली से है इस एक्ट्रेस का रिश्ता, इमरान हाशमी के साथ पहली ही फिल्म से मचाया था तहलका, पहचाना कौन?

रॉयल फैमिली से है इस एक्ट्रेस का रिश्ता, इमरान हाशमी के साथ पहली ही फिल्म से मचाया था तहलका, पहचाना कौन?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दिशा के पैरों में पड़ने से मना करेगा कृष, तीन भाईयों के बीच पड़ेगी फूट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दिशा के पैरों में पड़ने से मना करेगा कृष, तीन भाईयों के बीच पड़ेगी फूट

Bhooth Bangla Box Office Day 29: पांचवा शुक्रवार आते ही औंधे मुंह गिरी 'भूत बंगला', अब कैसे होगा 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Bhooth Bangla Box Office Day 29: पांचवा शुक्रवार आते ही औंधे मुंह गिरी 'भूत बंगला', अब कैसे होगा 200 करोड़ का आंकड़ा पार

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.