सक्सेस की चमक ले डूबा इन 7 TV सितारों का करियर, Bollywood के चक्कर में हुए बर्बाद! नाम कर देगा हैरान
सक्सेस की चमक ले डूबा इन 7 TV सितारों का करियर, Bollywood के चक्कर में हुए बर्बाद! नाम कर देगा हैरान
TV Stars: टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद अक्सर सितारे बॉलीवुड का सपना देखने लगते हैं, लेकिन कई बार कलाकारों का ये ड्रीम उन्हें न घर का छोड़ता है और न ही घाट का...ऐसा ही कुछ टीवी के 7 कलाकारों के साथ देखने को मिला.
By: Sadhna Mishra |
Published: December 24 2025, 08:16 PM IST
7 TV Actors Who Failed In Bollywood: शाहरुख खान से लेकर यामी गौतम तक कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई, लेकिन हर एक्टर के साथ ऐसा हो ये जरूरी नहीं. जिसका सबूत टीवी की दुनिया में राज करने वाले कुछ सितारे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर 'बादशाह' की तरह राज किया लेकिन जब इन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया, तो ये न घर के रहे और न ही घाट के...
2/9
Bollywood के चक्कर में बर्बाद हुए TV के सितारे!
दरअसल, टीवी की तरह ही बड़े पर्दे पर भी सुपरस्टार बनने का ख्वाब लिए कुछ सितारों ने बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन उनका ये सपना-सपना ही रह गया. इससे न सिर्फ उनका बॉलीवुड डेब्यू बिगड़ा बल्कि उनके जमे-जमाए टीवी करियर को भी हाशिए पर ला दिया. तो चलिए उन 7 टीवी सितारों के बारे में जानते हैं, जिनकी बॉलीवुड की पारी शुरू होते ही खत्म हो गई.
3/9
टीवी स्टार की पहली ही फिल्म हुई फ्लॉप
आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म 'आलू चाट' से डेब्यू करने वाली आमना शरीफ (Aamna Sharif) का एक समय में टीवी पर सिक्का चलता था. उन्होंने 'कहीं तो होगा' टीवी शो से रातोंरात अपनी पहचान बना ली थी, लेकिन बॉलीवुड डेब्यू के बाद न तो वो बड़े पर्दे पर चली और न ही टीवी पर...
Advertisement
4/9
साइड एक्ट्रेस बनकर रह गईं अंकिता लोखंडे
पवित्र रिश्ता से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को आज कौन नहीं जानता, लेकिन अपने पहले टीवी शो को सुपरहिट होते ही उन्होंने बड़ी छलांग लगाने की सोची और बॉलीवुड डेब्यू किया. उन्होंने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', 'बागी 3' और 'वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनका फिल्मी करियर बिल्कुल बेकार निकला.
5/9
बॉलीवुड में नहीं दिखा रणविजय सिंह का दम
MTV रोडीज से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) टीवी पर तो छाए रहते हैं, लेकिन फिल्मों में उनका दम नहीं दिखा और यहां वो फ्लॉप साबित हुए. 'टॉस' से लेकर 'एक्शन रिप्ले' तक कई फिल्मों में वह नजर आए, लेकिन कमर्शियल सफलता हाथ नहीं लगी.
6/9
टीवी वाली स्टारडम के लिए तरसे करण सिंह ग्रोवर
टीवी के सुपरस्टार एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी छोटे पर्दे पर खूब सफलता हासिल की, लेकिन बॉलीवुड में वह अपने कदम जमाने में नाकामयाब रहे. 'अलोन', 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन लीड स्टारडम हासिल नहीं कर सके.
Advertisement
7/9
लीडिंग रोल्स के बावजूद डूबा राजीव का करियर
एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) भी टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम रहे हैं. लेकिन फिल्म 'आमिर' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्मों में वह अपना दम दिखाने में असफल रहे. फिल्मों में मजबूत लीडिंग रोल्स के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली और उनका करियर डूब गया.
8/9
बड़े पर्दे पर नहीं चला जेनिफर विंगेट का जादू
इस लिस्ट में सबकी फेवरेट और टीवी की क्वीन स्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) का नाम भी शामिल है. उन्होंने 'सरस्वतीचंद्र' से लेकर 'बेहद' तक कई हिट टीवी शोज दिए हैं. लेकिन बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं जमा और बड़े पर्दे पर उनके हाथ असफलता ही लगी.
9/9
बॉलीवुड में फ्लॉप हुए TV के 'अर्नब सिंह रायजादा'
टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से घर-घर ही नहीं बल्कि लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन बन चुके एक्टर बरुन सोबती (Barun Sobti) का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने कई हिट शोज दिए लेकिन जब बात बॉलीवुड की आई तो इनकी किस्मत ने भी यहां साथ नहीं दिया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy