Jiah Khan
सालों पहले बॉलीवुड अदाकारा जिया खान ने सुसाइड कर लिया था. बताया जाता है कि मौत के समय पर जिया खान सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं. सूरज पंचोली की वजह से ही जिया खान ने अपनी जान दी थी. हालांकि कोर्ट ने ये बात मानने से इनकार कर दिया. जिया खान की मौत के बाद सूरज पंचोली की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. सलमान खान की मदद से बॉलीवुड में आगे बढ़ रहे सूरज पंचोली के करियर पर अचानक से ब्रेक लग गया. सालों बीत जाने के बाद सूरज पंचोली की मां जरीना बहाव ने जिया खान की मौत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.