कमाल अमरोही ने बढ़ाया था मदद का हाथ
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन' में अपनी लेखन क्षमता का लोहा मनवाने वाले मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर 17 जनवरी यानी आज 81 साल के हो गए हैं. जावेद अख्तर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्होंने अपने काम के दम पर खास पहचान बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जावेद अख्तर ने अपने करियर को शुरू करने के समय काफी स्ट्रगल किया है. इस दौरान उनकी मदद मशहूर डायरेक्टर कमाल अमरोही ने की थी.