कॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर बनी कमल हासन की विक्रम
तमिल सिनेमा में लंबे वक्त बाद सुपरस्टार कमल हासन ने अपना दमखम दिखाया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म विक्रम ने तमिल सिनेमाई बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए अपने खाते में मोटी रकम जोड़ी है। इसके साथ ही ये फिल्म तमिल सिनेमा की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म साबित हो गई है। दिलचस्प बात ये है कि इसी के साथ सुपरस्टार कमल हासन के हाथ एक ओर उनके करियर की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म लगी। तो दूसरी तरफ, उन्होंने साउथ सिनेमा की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दे दी। यहां देखें कॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्मों की लिस्ट।