कंगना रनौत के सलमान खान की क्यों ठुकराईं फिल्में
Kangana Ranaut VS Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ने इंडस्ट्री की लगभग कई हिट एक्ट्रेस के साथ काम किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित से लेकर काजोल तक का नाम है. इतना ही नहीं, सलमान खान ने कटरीना कैफ और आज के दौर की एक्ट्रेस शहनाज गिल तक के साथ काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है. हालांकि, सलमान खान कंगना के साथ नजर आना चाहते थे लेकिन खुद कंगना ने सलमान खान की दो फिल्मों को ठुकरा दिया था. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.